अयोध्या: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी इस समय दीपोत्सव से जगमग है। सरयू तट पर करीब 30 लाख दीये जलाकर कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का लगातार आयोजन हो रहा है। दीपावली से एक दिन पहले होने वाले आयोजन में इस बार भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीरामलला की आरती की। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंददेव गिरि मौजूद रहे। उन्होंने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।




​ अयोध्या दीपोत्सव 2026 के दौरान राम की पैड़ी पर विहंगम नजारा देखने को मिला। लाखों दीपों के जलने के बाद लोग इस नजारे को अपनी नजरों में बसाते नजर आए। अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर सरयू तट के पास राम की पैड़ी पर दीयों को जलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग 30 लाख दीयों को जलाने में जुटे हैं। अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर भव्य लेजर शो ने माहौल को अलग ही रंग में रंग दिया। दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही अयोध्या रोशनी के रंग में रंगी दिखी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या के कण-कण में राम हैं। भगवान राम केवल आस्था नहीं, देश की चेतना और आत्मसम्मान हैं। अयोध्या में दसवें दीपोत्सव समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम येागी आदित्यनाथ ने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की। उनकी आरती उतारी। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के मौके पर नजारा बदला दिखा। सरयू तट पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण माता सीता, हनुमान का हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ। हनुमान रूप धरे बच्चों ने उनका सरयू तट पर स्वागत किया। लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण और माता जानकी के अयोध्या आगमन की खुशियां मनाई जा रही है। भगवान राम के अयोध्या आगमन पर उनके प्रतीकों का सीएम योगी ने स्वागत किया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.