पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को छोटी दीपावली के दिन जमीन के विवाद में बंदूकें गरज उठीं। पटना सिटी (Patna City News) इलाके के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हीरानंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। यहां अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के बुजुर्ग पिता और उनके तीन पुत्र घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।
पटना में जमीन के विवाद में फायरिंगगोलीबारी की वारदात को घायल के पड़ोसी गोतिया रंजीत गोप और उसके समर्थकों ने अंजाम दिया। फायरिंग के बाद घायल के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद भारी तादाद में पुलिस फोर्स गांव में घुसी। इसी बीच फतुहा डीएसपी 1 अवधेश कुमार और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों की पहचान हीरानंदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारिका प्रसाद और उनके तीन बेटों सुधीर कुमार, कौशल कुमार और भोला कुमार के रूप में की गई है।
जमीन के लिए 4 लोगों को मारी गोलीबताया जाता है कि सुधीर कुमार, कौशल कुमार और भोला कुमार का अपने चचेरे गोतिया रंजीत गोप के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान ही रंजीत गोप अपने समर्थकों के साथ द्वारिका सिंह के घर पर आ धमका और बिना कोई चेतावनी दिए फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान घर में ही मौजूद पिता द्वारिका प्रसाद और उनके तीनों बेटे बाहर निकले। अपराधियों ने इन चारों को गोली मार दी।
दीदारगंज थानेदार पर भी गंभीर आरोपघटना के संबंध में पूछे जाने पर घायल के परिजन सुरेश यादव और सूरज कुमार ने रंजीत गोप और उसके समर्थकों पर गोलीबारी किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में परिवार ने पर भी आरोपी को समर्थन दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद फतुहा डीएसपी 1 अवधेश कुमार ने गोलीबारी की घटना में चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस केस में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। डीएसपी ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल कायम है। घटना के बाद घटनास्थल पर कैंप कर रही है।