अल अमेरात: अंडर-19 एशिया कप 2026 में अफगानिस्तान की युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 ओवर रहते जीत हासिल की है। 50 ओवर के मैच में अफगान टीम ने मलेशिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान ने यह मुकाबला महज 3 ओवर में जीत लिया। मलेशिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.3 ओवर में सिर्फ 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में अफगानिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 47 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह अफगानिस्तान ने 47 ओवर शेष रहते जीत दर्ज की।




यह टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 113 रन से हराया था। अफगानिस्तान की इस बड़ी जीत के हीरो तेज गेंदबाज नूर अली नियाजी रहे। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मलेशिया के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। नूर ने 9.3 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर भी डाले। उनके अलावा आमिर हमजा ने 2 विकेट लिए, जबकि बिलाल सलीमखिल को एक सफलता मिली।




10 बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा नहीं छू सकेमलेशिया की ओर से एन सथनाकुमारन ही कुछ संघर्ष कर सके। उन्होंने 33 गेंदों में 20 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। मलेशिया की आधी टीम 12 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी। पूरी टीम 42 रन पर सिमट गई।




3 ओवर में अफगानिस्तान ने हासिल किया लक्ष्य43 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। फरिदुल्लाह एहसास ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, अबिदुल्लाह नादरजान ने 7 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 18 गेंदों में 47 रन बना दिए और टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई।




श्रीलंका से होगा अगला मुकाबलाअफगानिस्तान की टीम अब अपना अगला मुकाबला सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। यह ग्रुप स्टेज का उसका तीसरा और आखिरी मैच होगा। लगातार दो जीत के साथ अफगानिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम की कोशिश श्रीलंका को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने की होगी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.