Jio 10K Rupees Recharge: रिलायंस जियो ने देश और टेलीकॉम इंडस्ट्री का पहला ऐसा प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत पूरे 10 हजार रुपये है। पहली बार पढ़कर कीमत अधिक लग सकती है, लेकिन कंपनी पूरे 3 साल तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100SMS के साथ ही Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन देने का वादा कर रही है। जियो का यह रिचार्ज 7 नवंबर से उपलब्ध होगा।
टेलीकॉम इंडस्ट्री का पहला 3 ईयर प्लानटेलीकॉम कंपनियां अबतक अधिकतम 365 या उससे कुछ और अधिक दिनों के प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज पेश करती रही हैं। यह पहली बार हुआ है जब किसी टेलीकॉम कंपनी ने 3 साल का मोबाइल रिचार्ज लॉन्च किया है।
Jio के 10 हजार रुपये के रिचार्ज में क्या मिलेगा?
- Jio के 10 हजार रुपये के मोबाइल रिचार्ज के साथ ग्राहकों को 3 साल तक अनलिमिटेड कनेक्टिविटी देने का वादा कंपनी ने किया है। कुल 36 महीनों की वैलिडिटी दी जाएगी। साथ ही अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा।
- कंपनी रोजाना ढाई जीबी हाईस्पीड डेटा देगी। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जाएगी और रोज 100SMS भेजे जा सकेंगे।
- इन बेनिफिट्स के अलावा, ग्राहक जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन को हॉलीवुड एक्सेस के साथ पूरे 3 साल यूज कर पाएंगे। इसमें लाइव स्पोर्ट्स भी शामिल है।
- ग्राहकों को 12 महीनों के लिए कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन मिलेगा और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज दिया जाएगा।
Jio का 10 हजार रुपये का रिचार्ज कब-कहां मिलेगा?नया जियो प्लान 7 नवंबर से मिलेगा। इसे माई जियो ऐप, जियो डॉटकॉम और जियो स्टोर्स के अलावा रिटेल आउटलेट्स से भी रिचार्ज कराया जा सकेगा।
Jio के 10 हजार रुपये के रिचार्ज के फायदे-नुकसान
- Jio के 10 हजार रुपये के रिचार्ज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक को मोबाइल रिचार्ज महंगे होने की चिंता से नहीं जूझना होगा। हाल ही में सभी टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज महंगे किए हैं और आने वाले समय में और बढ़ोतरी संभव है। ऐसे में जो ग्राहक 10 हजार रुपये का रिचार्ज एक बार में करवा लेगा, उसे अगले 36 महीनों की टेंशन नहीं रहेगी।
- जियो का सालाना प्लान कम से कम 3599 रुपये का है। उसकी 3 साल की कीमत 10797 रुपये बैठती है। एक बार में पूरे 3 साल का रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को पूरे 797 रुपये की बचत होगी।
- जियो का 10 हजार रुपये का एक छोटा नुकसान यही है कि 10 हजार रुपये आम ग्राहक के लिए बड़ी रकम है और हर कोई इतनी बड़ी रकम एक बार में देने के बारे में नहीं सोचता।