अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इसमें आर्ट फैकल्टी के नोमान अशरफ जीत दर्ज कर 8 साल बाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। नोमान अशरफ के अध्यक्ष बनने के साथ ही उनके फाइनल डिबेट के दौरान दिए गए भाषण की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, यूनिवर्सिटी कैंपस में लोकतंत्र बहाली की मांग को लेकर लगातार छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे 9 उम्मीदवारों के बीच फाइनल बहस हुई। इसी पर चर्चा गहराई है। नोमान ने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर शरजील इमाम और उमर खालिद के मु्द्दे को छेड़ा था।




क्या है पूरा मामला?छात्रसंघ चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान स्टूडेंट यूनियन भवन की प्राचीर से तमाम उम्मीदवारों ने अपने-अपने पक्ष में छात्रों को साधने के लिए वोट अपील की थी। फाइनल भाषण में नोमान अशरफ ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर दिल्ली जेल में बंद शरजील इमाम और उमर खालिद का मुद्दा भी उठाया था। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें वे तमाम मुद्दों पर बात करते दिख रहे हैं। नोमान अशरफ ने उमर खालिद, शरजील इमाम और आफरीन फातिमा का जिक्र किया था। साथ ही, अपने भाषण में एएमयू ने इनके समर्थन में आवाज बुलंद करने की बात कही।




एएमयू स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष नोमान अशरफ ने उमर खालिद और शरजील इमाम को सिस्टम से पीड़ित बताया था। इन पर दर्ज मामलों की जल्द सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि अगर ट्रायल जल्द शुरू नहीं हुआ तो उनके हक में आवाज उठाई जाएगी। साथ ही, सीएम योगी आदित्यनाथ की भी वे चर्चा करते दिखे थे।




यूनिवर्सिटी में बदलाव की बातएएमयू में छात्र संघ चुनाव के बाद स्थिति में बदलाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। नमन अशरफ ने छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के दौरान 9 सूत्री एजेंडा छात्रों के समक्ष रखा था। इस पर भरोसा जताते हुए उन्हें व्यापक जन समर्थन मिला है। अब वह अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। ऐसे में अब उनकी जिम्मेदारी अपने किए गए वादों को पूरा करने की होगी।




नोमान अशरफ ने जीत के बाद कहा कि परिसर में लोकतंत्र लौटने से छात्र काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग जिन वादों को छात्रों के बीच किया था और छात्रों ने हम पर भरोसा जताया है। अब उन वादों को पूरा कराया जाएगा। दरअसल, नोमान को चुनाव में 7797 वोट मिले। उनहोंने अध्यक्ष पद 4121 वोटों से जीता है।




कौन हैं नोमान अशरफ?नोमान अशरफ आर्ट्स फैकल्टी के स्टूडेंट हैं। वे एएमयू में इतिहास विभाग के तीसरे वर्ष के पीएचडी स्कॉलर हैं। वे मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं। नोमान ने अध्यक्ष पद के लिए 21 पन्नों का घोषणापत्र जारी किया था। उन्होंने बेहतर कैंपस के लिए एक मजबूत आवाज वाला घोषणापत्र रखा। इस घोषणापत्र के 9 खंड थे। इसमें स्टूडेंट्स सर्विस से लेकर रिसर्च फेलोशिप तक की चर्चा की गई। साथ ही, कैंपस में महिला स्टूडेंट्स की सुरक्षा, प्लेसमेंट और अलीगढ़ के बाहर स्थित एएमयू के सेंट तक के मुद्दे शामिल किए गए थे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.