नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 9 नवंबर से रावलपिंडी में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से ठीक पहले अपनी लय हासिल करने मैदान में उतरे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम को करारा झटका लगा है। कायदे-आजम ट्रॉफी में फाटा के खिलाफ लाहौर वाइट्स की ओर से खेलते हुए बाबर दोनों पारियों में 28 और 42 रन ही बना सके। दूसरी पारी में खराब शॉट खेलकर आउट होने के बाद बाबर इस कदर निराश नजर आए कि ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर दे मारा।
7वें-8वें स्टंप की गेंद को छेड़कर गवाया अपना विकेटदूसरी पारी में बाबर आजम 77 गेंदों पर 42 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे। तभी फाटा के गेंदबाज शाहिद अजीज की 7वें-8वें स्टंप लाइन पर बाहर निकलती गेंद पर बाबर नियंत्रण खो बैठे। गेंद छोड़ने के बजाय बाबर ने शरीर से दूर बल्ला अड़ा दिया और पहली स्लिप में कैच दे बैठे। उनकी इस गलती ने एक बार फिर उनके फॉर्म और शॉट चयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फाटा ने लाहौर वाइट्स को 241 रनों से रौंदामैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फाटा की टीम ने फवाद अरशद (115 रन) के धैर्यपूर्ण शतक के दम पर पहली पारी में 362 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में लाहौर वाइट्स की पहली पारी महज 234 रनों पर सिमट गई, जिसमें अली जरियाब (51 रन) ही कुछ संघर्ष दिखा सके।
दूसरी पारी में भी फाटा ने दबदबा बनाए रखा और मोहम्मद फारूक के शानदार शतक की बदौलत 283 रन बनाए। 412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 170 रनों पर ढेर हो गई और मैच 241 रनों से हार गई। लाहौर के लिए विकेटकीपर जैन बिन फारूक ही सर्वाधिक रन बना पाए। उन्होंने 44 रनों की पारी खेली। बाबार के होते हुए भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
रावलपिंडी टेस्ट से पहले बढ़ीं पाकिस्तान कप्तान की चिंताएंश्रीलंका के खिलाफ 9 नवंबर से रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है, ऐसे में बाबर आजम के पास घरेलू क्रिकेट में अपनी गलतियों को सुधारने का अब और मौका नहीं बचा है। फॉर्म से जूझ रहे कप्तान बाबर के लिए अब सीधे मैदान पर उतरकर अपने शॉट चयन और प्रदर्शन में सुधार करना ही एकमात्र रास्ता बचा है।