न्यू चंडीगढ़: विमेंस टी20 ट्रॉफी में भारत की युवा खिलाड़ी कमाल कर रही हैं। अब वैष्णवी शर्मा ने 4 गेंद में 4 विकेट लेकर अपनी डबल हैट्रिक पूरी की और मध्य प्रदेश को शानदार जीत दिलाई। उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत मध्य प्रदेश की टीम ने मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी ने आंध्र प्रदेश की बल्लेबाजी को तहस-नहस करते हुए अपने चार ओवर में 22 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी के सामने आंध्र की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।
वैष्णवी ने अपनी गेंदबाजी का सबसे शानदार प्रदर्शन पारी के आखिरी ओवर में किया। उन्होंने लगातार चार गेंदों पर हेनरिएटा परेरा, अंजलि सरवानी, अखिला पवानी और शबनम शकील को पवेलियन भेज दिया। इस तरह उन्होंने पहले हैट्रिक पूरी की और फिर चौथी लगातार गेंद पर विकेट लेकर डबल हैट्रिक का कारनामा कर दिखाया।
पिछले मैच में लिए थे दो विकेटवैष्णवी ने इससे पहले भी मुकाबले में दो विकेट हासिल किए थे। हेनरिएटा परेरा ने आंध्र की ओर से सबसे ज्यादा 59 रन बनाए, लेकिन वैष्णवी ने उन्हें आउट कर उनकी पारी का अंत किया। आंध्र की टीम वैष्णवी की फिरकी के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
अनुष्का शर्मा ने बल्ले से मचाया धमाल130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम को अनुष्का शर्मा और आयुषी शुक्ला ने शानदार शुरुआत दिलाई। अनुष्का ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं आयुषी शुक्ला ने 29 गेंदों पर 37 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की और मध्य प्रदेश को जीत के करीब पहुंचा दिया।
9 विकेट से जीता एमपीमध्य प्रदेश ने 15.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। इस तरह वैष्णवी शर्मा की ऐतिहासिक गेंदबाजी और अनुष्का शर्मा की शानदार बल्लेबाजी ने मध्य प्रदेश की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.