नई दिल्ली: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जो राज्य की सीनियर टीम की कमान संभालने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं ऑलराउंडर सूरज कश्यप को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।






वैभव के करियर में जुड़ी एक और उपलब्धीभारत अंडर 19 और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी के लिए यह कप्तानी एक बड़ी उपलब्धि है। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में हुए ट्रायल्स के बाद चयन समिति ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। हालांकि, पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इतने युवा खिलाड़ी को इतनी जल्दी कप्तानी की जिम्मेदारी देने पर चिंता जताते हुए कहा था कि अभी उनका ध्यान केवल अपने खेल के विकास पर होना चाहिए। इसके बावजूद, BCA ने टी20 फॉर्मेट में युवा नेतृत्व पर दांव खेला है।






फिटनेस टेस्ट के अधीन हैं कुछ खिलाड़ीचयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभाओं के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की है। टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी तेज गेंदबाज साकिब हुसैन और मंगल महरौर अंतिम फिटनेस टेस्ट के अधीन हैं और उनके पास होने के बाद ही वे टीम के साथ जुड़ सकेंगे। बिहार की टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर 2026 को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मैच 16 नवंबर को रेलवे के खिलाफ होगा।







सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीमवैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इज़हार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज़ खान और हिमांशु सिंह।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.