नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने दिवाली की बधाई अपने अंदाज में दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए इस त्योहार का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि दिवाली उनका पसंदीदा त्योहार है। राशनी की जादू और इसकी चमक-दमक दिल को छू लेता है। उन्होंने इसके साथ ही देशवासियों को धनतेरस की भी बधाई दी है। उन्होंने प्रकृति से दिवाली को जोड़ते हुए लोगों को समझाया कि कैसे ब्रह्मांड भी अपने तरीके से रोशनी का जश्न मनाता है।




दिवाली हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब: शुभांशु शुक्लाशुभांशु शुक्ला ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा ''दिवाली हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रही है और जब से मुझे याद है, तब से यह मेरा पसंदीदा त्योहार रहा है। रोशनी का जादू, उसकी चमक-दमक और आतिशबाजी में कुछ ऐसा है जो मुझे अद्भुत आनंद और खुशी से भर देता है। अंतरिक्ष में रहते हुए, मैंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें नीचे पृथ्वी पर बिजली की चमक को नाचते हुए देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो गया। अंतरिक्ष से नीचे देखने पर, मुझे ऐसा लगा मानो यह प्रकृति की अपनी आतिशबाजी हो।




एक बहुत ही सुंदर और अनोखा नजारा, जो याद दिलाता है कि ब्रह्मांड भी अपने तरीके से रोशनी का जश्न मनाता है। इस नजारे को देखना मेरे लिए बहुत खास था, और इसे साझा करने के लिए इससे बेहतर दिन और कोई नहीं हो सकता था। मेरे सभी दोस्तों और उनके परिवारों को धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके घरों और दिलों को रोशनी, खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दे।''








शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में जाकर रचा था इतिहासबता दें कि शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने। शुभांशु शुक्ला AXIOM मिशन के तहत 25 जून 2025 को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन पर करीब 18 दिन बताए और कई वैज्ञानिक प्रयोग में भाग लिया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.