नई दिल्ली: देश भर में एसआईआर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने एक नया अपडेट दिया है। चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि जिन मतदाताओं को गणना फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) जारी किए गए थे, लेकिन जिन्हें ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट) के रूप में चिह्नित किए जाने के कारण ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सका, उन्हें अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का एक और अवसर दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने यह फैसला 7 राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नागालैंड में चल रहे एसआईआर के दौरान ड्रॉफ्ट मतदाता सूची से छूटे हुए मतदाताओं की मदद करने के उद्देश्य से लिया है। निर्वाचन आयोग ने इन छह राज्यों और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में इस नई पहल की जानकारी दी है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.