सीतामढ़ीः शिवहर डीएम प्रतिभा रानी के निरीक्षण में एक स्कूल की पूरी पोल खुल गई। शिवहर प्रखंड के मध्य विद्यालय कटसरी में प्रधान शिक्षक बच्चों को अंडा नहीं देते है। इसका खुलासा खुद बच्चों ने ही कर दिया। डीएम को बच्चों ने बताया कि एमडीएम में उन्हें अंडे की जगह बिस्कुट दिए जाते हैं। ये सुनकर डीएम हैरान रह गई। फिर उन्होंने एमडीएम पंजी की जांच की, तो बच्चों की बात सच निकली।




बिल अंडे का, वितरण बिस्कुटपंजी के जांच में उजागर हुआ कि अंडे की खरीद का बिल दर्ज है, जबकि दिया जाता है। जांच के बाद डीएम को पूरा माजरा समझते देर नहीं लगी। उनके आदेश पर उक्त स्कूल की शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, एमडीएम की पंजी और कैश बुक समेत कई फाइलें जब्त कर ली गई। बताया गया है कि एमडीएम के तहत बच्चों को सप्ताह में एक दिन अंडा भी देना है। खबर गई कि अधिकांश स्कूलों में अंडा के नाम पर खानापूर्ति ही कर ली जाती है, जो डीएम के निरीक्षण में पकड़ा भी गया है।






डीएम के सामने बच्चों ने खोला पोलबताया गया है कि बच्चों की इस बात पर कि उबला अंडा के बदले बिस्कुट दिया जाता है, पर को काफी हैरानी हुई। उन्होंने शिक्षकों से अंडा बनाम बिस्किट का सवाल पूछा, तो सभी शिक्षक निरुत्तर हो गए। इस पर डीएम का शक गहरा गया और उन्होंने पंजी की जांच शुरू कर दी, तो सच सामने आ ही गया।




साफ सफाई को लेकर हिदायतडीएम ने मवि, कटसरी के निरीक्षण निरीक्षण के दौरान लिया। उन्होंने रसोईघर और शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और प्रधान शिक्षक को एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार करने की सख्त हिदायत दी। विद्यालय परिसर, कक्षाओं, रसोईघर एवं शौचालयों की नियमित सफाई कराने की बात कही।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.