नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया में 2 दशक तक राज करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। कोच के साथ अनबन और बोर्ड के जुर्माने के बाद रोनाल्डो ने यह फैसला किया है। रोनाल्डो मैदान में अपने करिश्माई खेल के साथ ही मैदान के बाहर अफेयर के कारण भी चर्चा में रहे। जॉर्जिना रोड्रिगेज और रोनाल्डो की जोड़ी दुनिया के सबसे हॉट कपल में से एक है। रोनाल्डो पर दुनिया भर की लड़कियां फिदा रही हैं। उनकी जिंदगी में कई खूबसूरत मॉडल्स भी आईं, लेकिन रोनाल्डो का दिल आखिरकार जॉर्जिना रोड्रिगेज पर आया, जो कभी मैड्रिड के एक लग्जरी स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। दिलचस्प बात यह है कि जॉर्जिना की तुलना अक्सर रोनाल्डो की एक्स गर्लफ्रेंड इरीना शायक से भी होती रही है। रूस की मशहूर सुपर मॉडल इरीना शायक से ब्रेकअप के बाद ही रोनाल्डो जॉर्जिना से मिले थे।
रोनाल्डो और जॉर्जिना की प्रेम कहानी साल 2016 में शुरू हुई थी। उस समय रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे और जॉर्जिना मैड्रिड के गुच्ची स्टोर में सेल्स असिस्टेंट थीं। यूरोपीय मीडिया के मुताबिक, दोनों की मुलाकात इसी स्टोर में हुई थी।
2017 में पहली बार साथ दिखे थे रोनाल्डो-जॉर्जिनाजॉर्जिना ने खुद भी कई इंटरव्यू में इस मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया था कि रोनाल्डो को पहली बार देखकर वह काफी प्रभावित हुई थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकात एक दूसरे कार्यक्रम में भी हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। जॉर्जिना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रोनाल्डो का व्यक्तित्व और उनकी खूबसूरती देखकर वह काफी घबरा गई थीं। दोनों के बीच प्यार बढ़ा और जनवरी 2017 में फीफा अवॉर्ड समारोह में पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए।
इरीना शायक से भी होती है तुलनारोनाल्डो की जिंदगी में जॉर्जिना से पहले रूस की सुपर मॉडल इरीना शायक थीं। दोनों करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इरीना अपने मॉडलिंग करियर के कारण दुनिया भर में मशहूर थीं। रोनाल्डो के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, साल 2015 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद रोनाल्डो की जिंदगी में जॉर्जिना की एंट्री हुई। इरीना और जर्जिना की तुलना कई बार की गई है। दोनों दिखने में कुछ हद तक एक जैसी हैं और दोनों का बैकग्राउंड भी मिलता-जुलता है। जनवरी 2019 में जॉर्जिना ने एक कार्यक्रम में ऐसा आउटफिट पहना था, जो इरीना के 2014 के कान फिल्म फेस्टिवल वाले लुक से मिलता-जुलता था। इस वजह से दोनों के लुक की तुलना हुई।
दस साल बाद शादी के बंधन में बंधेजॉर्जिना और रोनाल्डो का रिश्ता करीब एक दशक तक चला। इस दौरान दोनों ने परिवार बनाया और कई उतार-चढ़ाव का सामना किया। दोनों के बच्चे भी हैं। जॉर्जिना ने रोनाल्डो के साथ परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ मॉडलिंग और बिजनेस की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। 11 अगस्त 2026 को दोनों ने पुर्तगाल के कास्काइस में एक निजी समारोह में शादी कर ली। इस तरह गुच्ची स्टोर से शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी शादी तक पहुंच गई।
वेट्रेस का काम करती थीं जॉर्जिना1994 में ब्रिस्टल में पैदा हुई जॉर्जिना वेट्रेस और बच्चों की देखभाल करने वाली नैनी का काम करती थीं। इसी से उनके परिवार को गुजारा होता था। बाद में वह गुच्ची के एक स्टोर में काम करने लगीं और यहीं उनकी मुलाकात रोनाल्डो से हुई। इसके बाद उनका जीवन बदल गया। उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। आज जॉर्जिना एक बड़ी सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया स्टार हैं। कभी जिस लड़की की मुलाकात एक लग्जरी स्टोर में दुनिया के मशहूर फुटबॉलर से हुई थी, वह आज उनकी पत्नी बन चुकी हैं।