नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस को यौन उत्पीड़न में मामले में एक भगोड़े आरोपी को भारत वापस लाने में बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से बलात्कार के एक भगोड़े आरोपी सजीर पल्ली मूप्पन (38) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से गिरफ्तार कर भारत वापस ला दिया है।




क्या था पूरा मामलासीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और रेड नोटिस वाले आरोपी सजीर पल्ली मूप्पम को बुधवार को यूएई से भारत लाई। आपको बता दें कि यह मामला दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक लाउंज में आयोजित बर्थडे पार्टी से जुड़ा है, जहां केरल के कन्नूर निवासी आरोपी सजीर ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया और फिर करोल बाग के एक होटल में फर्जी दस्तावेजों पर चेक-इन कर उसका यौन उत्पीड़न किया।



पुलिस से बचने के लिए दुबई भाग गया था आरोपीघटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर POSH फ्रेमवर्क के तहत आंतरिक जांच शुरू होते ही आरोपी 5 जनवरी 2026 को दुबई भाग गया, जहां वह प्लंबिंग एक्सेसरीज की दुकान पर काम करने लगा। पीड़िता द्वारा 18 फरवरी 2026 को formal शिकायत दर्ज कराने के बाद दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर CBI ने इंटरपोल के जरिए आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया। CBI, गृह मंत्रालय (MHA) और विदेश मंत्रालय के सक्रिय समन्वय से UAE अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ लिया।




278 से अधिक वांछित अपराधियों को पकड़ासभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 4 नवंबर 2026 को UAE अधिकारियों ने आरोपी को दिल्ली पुलिस की टीम को सौंप दिया, जिसके बाद उसे नई दिल्ली लाया गया। अदालत में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि भारत में इंटरपोल के 'नेशनल सेंट्रल ब्यूरो' के रूप में सीबीआई इंटरपोल के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए 'भारत पोल' के जरिए भारत की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। 2019 से अब तक विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करके 278 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.