Toyota Innova Crysta LIMO Edition Launch Price Features India: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने फ्लीट और कॉमर्शियल मोबिलिटी ग्राहकों के लिए एक नया ब्रैंड Innova Crysta LIMO पेश किया है। खास तौर से GX-SLF ग्रेड में पेश यह एडिशन टोयोटा के पेशेवर और फ्लीट ग्राहकों को एक अलग और खास पहचान देने के मकसद से तैयार किया गया है। पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से भारतीय सड़कों पर भरोसा, कंफर्ट, सेफ्टी और लग्जरी की मिसाल बनी इनोवा का यह नया लिमो एडिशन कॉमर्शियल ट्रांसपोर्ट सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगा। इनोवा क्रिस्टा लिमो के दो वेरिएंट हैं, जिनमें Innova Crysta LIMO GX Fleet 7S वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19,95,000 रुपये और Crysta LIMO GX Fleet 8S की एक्स शोरूम प्राइस 19,99,000 रुपये है।






फ्लीट और कॉमर्शियल सेगमेंट को मिली नई पहचानआपको बता दें कि दो दशकों से भी ज्यादा समय से टोयोटा की इनोवा भारतीय परिवारों और कॉमर्शियल कस्टमर्स, दोनों की पहली पसंद बनी हुई है। इस नए LIMO ब्रैंड का उद्देश्य कॉमर्शियल मोबिलिटी सेक्टर में काम करने वाले ट्रेवल ऑपरेटर्स और फ्लीट मालिकों को टोयोटा की विश्वसनीयता और गुणवत्ता के साथ एक विशेष और प्रीमियम पहचान दिलाना है।






दमदार 2.4 लीटर डीजल इंजन और 15 kmpl माइलेज

  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लिमो में कंपनी का भरोसेमंद 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

  • यह इंजन मजबूत लो-एंड टॉर्क प्रदान करता है, जिससे भारी ट्रैफिक या लंबी दूरी के सफर में भी गाड़ी बेहद आसानी से चलती है।

  • लंबे बिजनेस टूर को ध्यान में रखते हुए यह इंजन 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक की सर्टिफाइड माइलेज देता है, जो फ्लीट मालिकों की बचत को बढ़ाता है।




कंफर्टेबल केबिन, मॉडर्न फीचर्स और सेफ्टी

  • लंबी दूरी की यात्राओं में यात्रियों के आराम के लिए केबिन में पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम दिया गया है। इसमें आरामदायक कैप्टन सीट्स, सभी रो में एसी वेंट्स और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

  • सुरक्षा से कोई समझौता न करते हुए टोयोटा ने इसमें 7 एयरबैग्स, एबीएस, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।




टोयोटा का ओनरशिप एक्सपीरियंसटोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर का कहना है कि इनोवा ने दशकों से ग्राहकों का विश्वास जीता है और LIMO एडिशन के जरिये हम फ्लीट ग्राहकों को वही भरोसा और एक नई पहचान के साथ दे रहे हैं। टोयोटा अपनी नई इनोवा लिमो पर 7 साल तक के फ्लेक्सिबल फाइनैंस स्कीम्स, लो-ईएमआई प्लान्स और स्मार्ट फाइनैंस की सुविधा दे रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.