नई दिल्लीः अमेरिका की सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम अब्दुल अल-सैयद को लेकर भारत में बहस चल रही है। असल में, मिशिगन से सीनेट चुनाव जीतने वाले डेमोक्रेट अब्दुल अल-सैयद का भारत के कर्नाटक से गहरा रिश्ता है। उनकी पत्नी डॉ. सारा जुकाकू भारतीय मूल की हैं, जिनकी जड़ें कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ स्थित भटकल में हैं। इस तरह अल-सैयद का अमेरिकी राजनीतिक सफर भारत के एक तटीय कस्बे से जुड़े पारिवारिक संबंधों के कारण भी चर्चा में है। 42 साल के अल-सैयद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व सांसद माइक रोजर्स को लगभग 52 फीसदी के मुकाबले 46 फीसदी मतों से हराया। वह निवर्तमान डेमोक्रेटिक सीनेटर गैरी पीटर्स की जगह लेंगे।
कांग्रेस नेता ने जेडी वेंस का नाम लेकर कसा तंजबहरहाल, अब्दुल अल-सैयद को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जेडी वेंस को राष्ट्रीय दामाद घोषित करने वाले अब्दुल एल-सैयद पर चुप क्यों हैं? जेडी वांस की पत्नी उषा बाला चिलुकुरी आंध्र प्रदेश की हैं। जेडी वेंस को लेकर खुश रहने वाले एक वर्ग पर निशाना साधते हुए सुप्रिया श्रीनेता ने कहा कि अब जश्न नहीं मनाओगे ढोंगियों?
अरब से ज्यादा खुद को भारतीय मानते हैं सैयदअब्दुल अल-सैयद ने एक पॉड कास्ट में खुद को अरब से ज्यादा भारतीय बताया था। इसमें वह कहते हैं कि, 'मेरी शादी एक दक्षिण भारतीय परिवार में हुई है और मुझे 20 साल हो चुके हैं।' नवनिर्वाचित सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने अपने भारतीय परिवार के बारे में मजाक में कहा, 'शायद मैं अरब से ज़्यादा भारतीय हूं, हर कोई अरब लोगों के मुकाबले 'देसी' लोगों को ज्यादा पसंद करता है।'
अल-सैयद की पत्नी का भारत से गहरा नाता
- अल-सैयद की पत्नी डॉ. सारा जुकाकू का जन्म और पालन-पोषण मिशिगन में हुआ। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बसे थे। उनका परिवार भटकल से जुड़ा है, जो मंगलुरु से करीब 140 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और जिसकी आबादी लगभग 46 हजार है।
- सारा के पिता डॉ. तैयब जुकाकू भटकल के रहने वाले हैं और पेशे से किडनी रोग विशेषज्ञ हैं। उनके दादा जेएच शम्सुद्दीन जुकाकू वकील थे और पूर्व मैसूर राज्य सरकार में मुख्यमंत्री बीडी जत्ती के कार्यकाल में उप वित्त मंत्री रहे थे।
- जुकाकू परिवार नावायत समुदाय से ताल्लुक रखता है। यह दक्षिण-पश्चिम भारत के तटीय इलाकों में रहने वाला मुस्लिम व्यापारी समुदाय है।
अल-सैयद से कैसे मिलीं डॉ. सारा जुकाकू?असल में, अल-सैयद और डॉ. सारा जुकाकू की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। डॉ सारा ने मिशिगन विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र और नियर ईस्टर्न स्टीज में अध्ययन किया। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और कोलंबिया विश्वविद्यालय से मेडिकल डिग्री हासिल की। अल-सैयद और सारा की मुलाकात मिशिगन विश्वविद्यालय में मुस्लिम स्टूडेंट्स एसोसिएशन के माध्यम से हुई थी। दोनों ने 2006 में शादी की। उनकी दो बेटियां हैं।
अल-सैयद और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर विवादअल-सैयद का नाम उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ राजनीतिक विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा है। वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय-अमेरिकी हैं। अल-सैयद ने अगस्त में अपनी भारतीय मूल की पत्नी और बच्चों के संदर्भ में वेंस पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि उनके बच्चे भी उतने ही अमेरिकी हैं जितने किसी अन्य अमेरिकी परिवार के बच्चे। इस टिप्पणी पर मिशिगन रिपब्लिकन पार्टी की सह-अध्यक्ष सनी रेड्डी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उषा वेंस की भारतीय विरासत को राजनीतिक मजाक का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।