भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है. यहां टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां हर साल लाखों गाड़ियां बेचती हैं. इन कंपनियों की कारें आम लोगों से लेकर बड़े बिजनेसमैन तक की पसंद बनी हुई हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन उद्योगपतियों की कंपनियां देश में लाखों कारें बनाती और बेचती हैं, वे खुद किस गाड़ी में सफर करना पसंद करते हैं?


दिलचस्प बात यह है कि कुछ उद्योगपति अपनी ही कंपनी की गाड़ियों को प्राथमिकता देते हैं, जबकि कुछ को लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों का शौक है. ऐसे में आइए जानते हैं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों की कार पसंद के बारे में.


आनंद महिंद्रा को पसंद है Mahindra Scorpio-N


महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन Anand Mahindra अपनी कंपनी की गाड़ियों को ही प्राथमिकता देते हैं. सितंबर 2024 में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद बताया था कि वह लाल रंग की Mahindra Scorpio-N चलाते हैं. कभी-कभी वह अपनी पत्नी की सिल्वर रंग की XUV700 का भी इस्तेमाल करते हैं. आनंद महिंद्रा ने अपनी पुरानी गाड़ियों के बारे में भी जानकारी शेयर की थी. उन्होंने मां की हल्के नीले रंग की Premier कार से ड्राइविंग सीखी थी. इसके बाद Mahindra CJ3 UV, Hindustan Motors Contessa, Armada, Bolero, Scorpio Classic और XUV500 जैसी गाड़ियां इस्तेमाल कीं. उन्होंने यह भी बताया था कि Armada के बाद से उन्होंने किसी दूसरी कंपनी की कार नहीं चलाई.


Automatic Car Challan: कार खुद चल रही है तो किसका होगा चालान, ऑटोमेटिक कारों के लिए कहां-क्या कानून?


रतन टाटा को था कारों का शौक


टाटा ग्रुप के दिवंगत चेयरमैन Ratan Tata को कारों का काफी शौक था. उनके कार कलेक्शन में साधारण कारों से लेकर महंगी स्पोर्ट्स कारें और लग्जरी गाड़ियां तक शामिल थीं. उनके कलेक्शन की चर्चित कारों में Ferrari California, Mercedes-Benz S-Class, Land Rover Freelander, Honda Civic और Tata Nexon शामिल रही हैं. इसके अलावा उनके पास Mercedes-Benz 500 SL, Cadillac XLR और Mercedes-Benz W124 जैसी कारें भी थीं. फरवरी 2026 में आयोजित Autocar India Modern Classic Rally में रतन टाटा के कलेक्शन की कुछ खास कारें प्रदर्शित की गई थीं. इनमें Ferrari California, Chevrolet Corvette C4, Pontiac Firebird और Lincoln Continental शामिल थीं.


भारतीय ऑटोमोबाइल इंजस्ट्री के अन्य नाम


हीरो मोटोकॉर्प के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. पवन मुंजाल भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल हैं. उनके नेतृत्व में हीरो ने दुनिया की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनियों में अपनी पहचान बनाई है. हालांकि पवन मुंजाल की निजी कार या उनके नियमित इस्तेमाल वाली कार को लेकर कोई ऐसी सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, जिसके आधार पर किसी खास मॉडल का नाम लिया जा सके. वहीं TVS मोटर कंपनी के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन भी भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल हैं. उन्होंने TVS को एक बड़े टू-व्हीलर ब्रांड के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है. हालांकि वह निजी तौर पर किस कार का इस्तेमाल करते हैं, इसकी भी कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं है. 


Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.