Rajasthan Politics/जयपुर: राजस्थान के जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर किए गए हमले के बाद सियासी तापमान में काफी उबाल है। भजनलाल शर्मा के जुबानी हमले से आहत हुए गहलोत ने उन्हें 24 घंटे में माफी मांगने के लिए कहा था। यह 24 घंटे अब बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सीएम की माफी नहीं आई है। इस मामले को लेकर गहलोत ने भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपनी और सीएम की आयु के अंतर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मैंने दुकान खोली थी, तब आप महज 5 साल के थे। गहलोत का यह तंज सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।






'भजनलाल जी, उस समय जब आप 5 साल के थे'बीते दिनों मुख्यमंत्री ने गहलोत पर जोधपुर में जमकर सियासी व्यंग्य बाण छोड़े। इधर, इन आरोपों को लेकर था। गहलोत का दिया गया समय अब बीत चुका है। इस पर गहलोत ने फिर से भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा कि-







'आपने अपनी गलती पर खेद व्यक्त नहीं किया'गहलोत ने आगे लिखते हुए कहा कि आपने मुझ पर जो व्यक्तिगत और मिथ्या आरोप लगाए, उसको लेकर मैंने आपको 24 घंटे का समय दिया था। मुझे लगा कि शायद आपको गलती का अहसास होगा और आप खेद व्यक्त करेंगे, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। उन्होंने साधते हुए कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, पर पद की गरिमा यह कहती है कि आपसे पहले तथ्यों की जांच कर ली जाए।






सीएम ने नहीं मांगी माफी, अब गहलोत का अगला कदम क्या?जोधपुर में मुख्यमंत्री के आरोपों के बाद गहलोत ने उन्हें 24 घंटे में माफी मांगने की मोहलत दी थी। यह समय बीत चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से न कोई खेद व्यक्त किया गया और न ही कोई माफी मांगी गई। इधर, सियासी गलियारों में अब इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है कि गहलोत की ओर से दिया गया समय अब बीत चुका है। ऐसे में अब गहलोत की ओर से अगला कदम क्या होने वाला है? इसको लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। क्या कोई बड़ा सियासी घटनाक्रम होगा?






देशभर में बीजेपी को होगा बड़ा नुकसान: पवन खेड़ाइधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की बुधवार को जयपुर में पीसीसी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। इसमें गहलोत पर लगाए गए आरोपों को लेकर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, जिस पर पवन खेड़ा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हम सब आहत हैं। इस तरह की वाहियात टिप्पणियां एक पर्ची वाले मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देतीं। उन्होंने आगे कहा कि 'पहले अपने घर में देखें... प्रमोद शर्मा तो अब तक मिले नहीं।' खेड़ा ने चेतावनी दी कि गहलोत पर टिप्पणी से बीजेपी को पूरे देश में नुकसान उठाना पड़ेगा। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब गहलोत का अगला कदम क्या होगा, इसको लेकर वे उनसे बातचीत करेंगे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.