मुरैना: चंबल में डाकुओं का आतंक भले ही खत्म हो गया है लेकिन बीते कुछ सालों से कल्ली गुर्जर नाम का एक डकैत उभर रहा था। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में कल्ली गुर्जर का आतंक बढ़ रहा था। उसके ऊपर 60000 रुपए से अधिक का इनाम था। पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया है। साथ ही गिरफ्तार कर लिया है।
कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर लंबे समय से डकैत कल्ली गुर्जर की तलाश कर रही थी। हाल ही में उसने एक वीडियो जारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। अब पुलिस ने कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया है। कल्ली गुर्जर को पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
बानमोर इलाके में एनकाउंटरयह एनकाउंटर बानमोर इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ₹60000 का इनामी अपने एक अन्य साथी अजय के साथ बानमोर के पहाड़ी इलाके में मौजूद था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने डकैत की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही डकैत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। एक गोली कल्ली गुर्जर के पैर में लगी जिसके बाद घायल हो गया।
अजय को भी किया गिरफ्तारपुलिस ने घेराबंदी करते हुए घायल डकैत कल्ली गुर्जर और उसके एक अन्य साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। कल्ली गुर्जर पर में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा ग्वालियर के तिगरा इलाके में एक गर्भवती महिला की किडनैपिंग का मामला दर्ज है। इसके साथ ही घाटीगांव इलाके में एक ट्रक पर गोली चलाने की भी एफआईआर दर्ज है। पिछले कुछ समय से कल्ली गुर्जर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डाल रहा था और अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा था।
मुरैना जिला अस्पताल में चल रहा इलाजपुलिस को कल्ली गुर्जर की सरगर्मी से तलाश थी। आज पुलिस के हत्थे कल्ली गुर्जर लग गया। घायल कल्ली गुर्जर को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। वह बीच-बीच में राजस्थान जाकर भी शरण लेते रहते हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.