Nayab Saini Action Mode: हरियाणा में सरकारी कामकाज में लापरवाही और आम लोगों की शिकायतों को नजर अंदाज करने वाले अधिकारियों पर सख्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। गलत तरीके से प्रॉपर्टी आईडी बनाने पर दो अधिकारियों की तीन महीने तक 50 प्रतिशत सैलरी काटने, चार्जशीट करने और NCR से बाहर तबादले के आदेश दिए।
पटवारी को सस्पेंड करने के आदेशसीएम सैनी ने नागरिक से दुर्व्यवहार करने वाले नगर निगम के पटवारी को सस्पेंड करने और सड़क के रेनोवेशन में लापरवाही पर PWD के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर की एक महीने की सैलरी काटने को कहा। बैठक में 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर निपटारा किया गया। बाकी चार मामलों में अगली बैठक तक कार्रवाई कर स्टेटस रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण के लिए समितियां गठितसार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई और रखरखाव की खराब स्थिति से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सभी आठ नगर निगम जोन के लिए तीन सदस्यीय निरीक्षण समितियां गठित करने का आदेश दिया। इनमें गुरुग्राम के छह और मानेसर के दो जोन शामिल हैं। प्रत्येक समिति में एक सरकारी अधिकारी भी होगा। समितियों को सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। एक सरकारी स्कूल के नवीनीकरण से जुड़ी शिकायत की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत दिसंबर 2027 तक 400 से अधिक सरकारी स्कूलों में नई इमारतें बनाई जाएंगी।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.