नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स के बाद भारती एयरटेल देश की तीसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 12.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इसके चेयरमैन सुनील भारती मित्तल भारत के सातवें बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 31 अरब डॉलर है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने एक ही दिन में इससे ज्यादा रकम गंवा दी। इसके बावजूद उनकी नेटवर्थ भारत के टॉप 10 रईसों की कुल नेटवर्थ से करीब दोगुना है।
मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और के शेयरों में बुधवार को तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इसे मस्क की नेटवर्थ एक झटके में 33.5 अरब डॉलर यानी 3.7 फीसदी फिसल गई। वह 865 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर डटे हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 405 अरब डॉलर यानी 88 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि भारत के टॉप 10 रईसों की कुल नेटवर्थ 448.3 अरब डॉलर है।
किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा?ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को जेफ बेजोस की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा तेजी रही। ऐमजॉन के शेयरों में 6.12 फीसदी तेजी से कंपनी के फाउंडर बेजोस की नेटवर्थ 13.5 अरब डॉलर बढ़कर 375 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 105 अरब डॉलर यानी 39.1 फीसदी तेजी आई है। इस बीच माइकल डेल की नेटवर्थ में 11.6 अरब डॉलर की गिरावट आई।
लैरी पेज 252 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मस्क और बेजोस के बाद तीसरे नंबर पर हैं। उनके जोड़ीदार सर्गेई ब्रिन 234 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग ($224 अरब), पांचवें माइकल डेल ($209 अरब) छठे, स्टीव बालमर ($194 अरब) सातवें, लैरी एलिसन ($168 अरब) आठवें और जेंसन हुआंग ($166 अरब) नौवें नंबर पर हैं।
दुनिया के 10 सबसे अमीर भारतीय स्रोत: Bloomberg
भारतीय अमीरों की लिस्टभारत और एशिया के सबसे बड़े रईस 116 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर बने हुए हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ में बुधवार को 4.03 अरब डॉलर की तेजी आई। मुकेश अंबानी 86.4 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 24वें नंबर पर हैं। लक्ष्मी मित्तल, शिव नाडर, सावित्री जिंदल, शापूर मिस्त्री एंड फैमिली, सुनील मित्तल, दिलीप सांघवी और अजीम प्रेमजी भी टॉप 100 में शामिल हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.