साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज 'अक्का' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति एंटनी थट्टिल के साथ 17 साल पुराने रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ने शादी से पहले करीब 15 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, दोनों के अलग-अलग धर्मों से होने की वजह से शादी के लिए परिवार को मनाना कीर्ति के लिए आसान नहीं था। उनके इस रिश्ते की शुरुआत तब हुई थी, जब वह महज 17 साल की थीं और कॉलेज में पढ़ रही थीं। इतना ही नहीं, उनकी मां और एक्ट्रेस मेनका को भी इस रिश्ते के बारे में एक डायरी के जरिए पता चला था।




कीर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां ने एक दिन उनकी डायरी पढ़ ली थी, जिसमें एंटनी के साथ उनके रिश्ते की पूरी कहानी लिखी हुई थी। इसके बाद उनकी मां को सब पता चल गया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मां के डायरी पढ़ने के बाद उन्होंने लिखना ही छोड़ दिया था। वहीं, एंटनी के साथ अपने रिश्ते को इतने सालों तक छिपाकर रखना, परिवार को शादी के लिए मनाना और फिर शादी करना उनके लिए किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा।




परिवार को मनाने में कीर्ति सुरेश को लगा काफी समयकीर्ति सुरेश ने बताया कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद एंटनी को डेट करना शुरू कर दिया था। कीर्ति ने यह भी बताया कि है। ऐसे में दोनों की शादी के लिए परिवार को मनाना आसान नहीं था। एक्ट्रेस को अपने घरवालों को इस रिश्ते के लिए राजी करने में काफी समय लगा। इस बारे में उन्होंने कहा, 'हम दिसंबर 2009 में मिले थे और जनवरी 2010 से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 2024 में हमारी शादी हो गई। चूंकि वे ईसाई हैं, इसलिए जाहिर है कि घर पर कुछ दिक्कतें आईं जिनका मुझे सामना करना पड़ा। अपने परिवार को मनाने में मुझे काफी समय लग गया। उन्होंने मुझे तब देखा था, जब मैं एक्टर नहीं बनी थी। सबसे अच्छी बात यही है। हम एक तरह से साथ ही बड़े हुए हैं।'






मां ने पढ़ ली थी कीर्ति की डायरी, ऐसे खुला रिश्ते का राज'कर्ली टेल्स' के साथ बातचीत में कीर्ति सुरेश ने बताया कि एंटनी को डेट करने के समय वह कॉलेज में थीं और अपनी डायरी में रिश्ते से जुड़ी बातें लिखा करती थीं। लेकिन एक दिन उनकी मां मेनका ने उनकी डायरी पढ़ ली और इस तरह उनके रिश्ते का राज खुल गया। इस बारे में बात करते हुए कीर्ति ने कहा, 'मैंने काफी पहले अपने पति को डेट करना शुरू कर दिया था। असल में, 12वीं कक्षा पूरी करने के तुरंत बाद ही मैंने उन्हें डेट करना शुरू कर दिया था। जब मैं कॉलेज में थी, तब मेरी मां ने मेरी डायरी पढ़ ली। उसमें हमारे रिश्ते के बारे में सब कुछ लिखा था। मां ने कहा, मैं तुम्हारी मां हूं, मैं तुम्हारी डायरी पढ़ सकती हूं। सबसे बुरी बात यह रही कि उसके बाद मैंने डायरी लिखना ही छोड़ दिया। मुझे लिखना बहुत पसंद था, लेकिन अब मुझे यह भी नहीं पता कि वह डायरी कहां है। काश वह मुझे वापस मिल जाती! लेकिन मुझे लगता है कि मेरी मां ने उसे जला दिया होगा।'






17 साल की उम्र में शुरू हुई थी लव स्टोरीकीर्ति ने बताया कि एंटनी उनसे सात साल बड़े हैं। दोनों की पहली मुलाकात दिसंबर 2009 में कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। इसके बाद जनवरी 2010 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। अपने रिश्ते को इतने सालों तक प्राइवेट रखने के बारे में कीर्ति ने बताया कि उन्हें कभी ज्यादा परेशानी नहीं हुई। दोनों को दोस्तों के साथ घूमना पसंद था, इसलिए वे कभी अकेले छुट्टियों पर नहीं जाते थे। हमेशा दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ ही ट्रिप प्लान करते थे। इस वजह से लोगों को कभी शक भी नहीं हुआ कि उनके साथ मौजूद शख्स कीर्ति का बॉयफ्रेंड है।





शादी की खबर के बाद तनाव में आ गए थे एंटनीकीर्ति ने बताया कि जब दोनों ने अपने रिश्ते को सबके सामने बताया और शादी की घोषणा की, तो एंटनी काफी परेशान हो गए थे। उन्हें डर रहता था कि कहीं पपाराजी उनका पीछा न करने लगें। एक्ट्रेस ने बताया कि एंटनी बार-बार उनसे पूछते थे कि क्या आसपास पपाराजी मौजूद हैं। कीर्ति के मुताबिक, एंटनी का अपना बिजनेस है। वह खिड़कियों के पर्दे और उनसे जुड़ी दूसरी चीजें इम्पोर्ट करते हैं। ऐसे में वह फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर ही रहना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा और यही वजह थी कि इतने सालों तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी।




15 साल डेट करने के बाद गोवा में की शादीकरीब 15 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कीर्ति और एंटनी ने कर ली। दोनों ने निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें तमिल ब्राह्मण और मलयाली ईसाई रीति-रिवाजों को शामिल किया गया था। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं। साल 2025 में 'गलाटा इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में कीर्ति ने अपनी शादी के अनुभव के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि इतने सालों के रिश्ते के बाद शादी करना उनके लिए बेहद खास और भावुक पल था।






'हमें भागकर शादी करने के बुरे सपने आते थे'अपनी शादी को याद करते हुए कीर्ति ने कहा, 'सच कहूं तो यह एक सपने जैसा है। मैं इसे सिर्फ एक सपना भी नहीं कह सकती, क्योंकि हमें तो भागकर शादी करने के बुरे सपने आते थे। इसलिए मुझे नहीं पता कि इसे बस एक सपना कहना सही होगा या नहीं। लेकिन मेरा दिल खुशी से भरा हुआ था, और यह हमारे लिए बहुत भावुक पल था क्योंकि हम हमेशा से यही चाहते थे।'




नेटफ्लिक्स की सीरीज 'अक्का' में नजर आई थीं कीर्तिवर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश को हाल ही में डायरेक्टर धर्मराज शेट्टी की नेटफ्लिक्स सीरीज 'अक्का' में देखा गया था। इस सीरीज में उनके साथ राधिका आप्टे भी नजर आई हैं। कीर्ति ने अपने फिल्मी करियर में तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'महानती' हमें सावित्री का किरदार निभाने के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.