इंदौर: आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के अंतिम दिन बुधवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आरक्षण के मुद्दे से लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण तक कई अहम विषयों पर संगठन का पक्ष रखा। होसबाले ने स्पष्ट किया कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए नियमों का पालन जरूरी है।




आरक्षण पर राजनीति न होआरक्षण के मुद्दे पर बात करते हुए ने कहा कि आरक्षण को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। होसबाले ने स्पष्ट किया कि संघ आरक्षण खत्म करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और सामाजिक भेदभाव के कारण पिछड़े वर्गों को इसका लाभ मिलता रहना चाहिए। जब तक समाज में असमानता खत्म नहीं होती, आरक्षण जारी रहना चाहिए।