जम्मू/नई दिल्ली: कश्मीर रियासत के प्रिंस आर के मार्तंड सिंह के साथ शादी के बाद मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल सिंह अब कुंवरानी कहलाएंगी। कांग्रेस नेता कर्ण सिंह के पोते और विक्रमादित्य सिंह के बेटे मार्तण्ड सिंह की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। खुद विक्रमादित्य सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी के लिए नवदंपति को आशीर्वाद देने पर आभार प्रकट किया। स्टेज पर पहुंचते ही पीएम मोदी सबसे पहले मार्तंड सिंह के दादा कर्ण सिंह से मिले। इसके बाद कुंवर मार्तंड सिंह ने उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने मनप्रीत बादल को भी बधाई दी। इसके बाद उन्होंने मार्तंड सिंह और रिया बादल के साथ फोटो भी खिंचवाई।




मनप्रीत बादल ने परिवार संग मिलकर दिया था निमंत्रणबता दें कि शादी का रिसेप्शन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के लुटियंस दिल्ली स्थित निजी आवास पर आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ मंत्रियों के अलावा हिमाचल, सिंधिया और जम्मू के शाही परिवारों के सदस्य भी शामिल हुए। मनप्रीत सिंह बादल ने शादी से पहले अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया था।







शाही अंदाज में नजर आए दूल्हा-दुल्हनरिसेप्शन में रिया बादल और आरके मार्तंड सिंह का शाही अंदाज देखने को मिला। रिया ने लाल रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे के साथ सुनहरे रंग के आभूषण और पारंपरिक दुपट्टा पहना था। वहीं, मार्तंड सिंह लाल और काले रंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों के पारंपरिक परिधानों ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।






पंजाब के कई दिग्गज नेता भी हुए शामिलबता दें कि रिया बादल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह के पोते आरके मार्तंड सिंह से शादी की है। मार्तंड सिंह, विक्रमादित्य सिंह के बेटे हैं। इस शादी के जरिए दो प्रमुख राजनीतिक परिवार एक साथ आए। शादी के रिसेप्शन में पंजाब बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता शामिल भी हुए। अकाली दल की ओर से पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी एवं बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल मौजूद रहीं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने भी समारोह में शामिल होने के बाद तस्वीरें साझा कीं। इसके अलावा, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, शिरोमणि अकाली दल के अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान भी समारोह में पहुंचे। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.