रायपुर: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने CBI को 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड दी है। जानकारी के अनुसार, अब सीबीआई की टीम फिर से सौरभ चंद्राकर को लेकर नई दिल्ली जाएगी। सौरभ चंद्राकर को मंगलवार सीबीआई की एस विशेष टीम रायपुर लेकर आई थी।






12 नवंबर को फिर से पेशी12 नवंबर को फिर सीबीआई की विशेष कोर्ट में को फिर से पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी और वकील भी मौजूद थे। ED ने भी सौरभ की 3 दिन की कस्टोडियल रिमांड के लिए आवेदन लगाया है। सौरभ चंद्राकर ने अपने मुंह को रुमाल से ढक रखा था।






कोर्ट में बढ़ाई गई थी सुरक्षावहीं, सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सीबीआई की विशेष टीम भारी सुरक्षा के बीच सौरभ को कोर्ट लेकर पहुंची थी।






सीएम ने साधा निशानावहीं, सौरभ चंद्राकर को लेकर सीएम विष्णुदेव साय से सवाल पूछा गया। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- मुख्य आरोपी को पकड़कर लाया गया है। CBI की पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। बता दें कि महादेव सट्टा ऐप को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में हंगामा हुआ था। जांच एजेंसी का दावा है कि सट्टा कारोबार के संचालन के छत्तीसगढ़ के कई नेताओं और अधिकारियों को प्रोटेक्शन मनी मिलती थी।






कांग्रेस ने उठाए सवाल ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रत्यार्पित करके भारत फिर रायपुर लाया गया है। इस मामले में अभी तक सिर्फ सौरभ चंद्राकर को ही रायपुर लाया गया है। जबकि सौरभ के पार्टनर रवि उप्पल और शुभम सोनी अभी भी पकड़ से बाहर है, उन्हें कब पकड़ा जायेगा।




शुभम सोनी ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान एक वीडियो में यह दावा किया था कि महादेव सट्टा ऐप का वह मालिक है तथा सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल उसके लिए काम करते हैं। शुभम सोनी के इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करके जारी किया था। मतलब भाजपा भी शुभम सोनी के दावे से सहमत थी। शुभम सोनी के इसी दावे के आधार पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार और हमारे तत्कालीन मुख्यमंत्री के ऊपर आरोप भी लगाया था।




दीपक बैज ने कहा- कांग्रेस का सवाल है शुभम सोनी को कब पकड़कर लाया जायेगा? उसके झूठे दावे के आधार पर पूरे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस की तत्कालीन सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर राजनैतिक लाभ लिया था।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.