नई दिल्ली: स्वीडिश मल्टीनेशनल मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी ओरिफ्लेम का नाम सुना होगा। यह कंपनी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने के लिए विशेष रूप से चर्चित है। इसकी भारतीय इकाई मतलब कि ओरिफ्लेम इंडिया का मैन्यूफैक्चरिंग बिजनेस दिल्ली की एक फार्मा कंपनी ने खरीद लिया है। जी हां, इस कंपनी का नाम एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड है। कंपनी ने पिछले दिनों ही FY27 की दूसरी तिमाही मतलब कि Q2 का रिजल्ट घोषित किया है। इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में जहां 32 फीसदी का इजाफा हुआ है वहीं इसके मुनाफे में 168 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है।






ओरिफ्लेम इंडिया के दो यूनिट इसके


Akums Drugs & Pharmaceuticals Ltd. भारत का सबसे बड़ा कांट्रेक्ट डेवलपमेंट एवं मैन्यूफैक्चरिंग आर्गनाइजेशन (CDMO) है। इसने बीते दिनों ही 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही या चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का परिणाम जारी किया। कंपनी की तरफ से बताया गया कि इसकी अनुषंगी इकाई Pure & Cure Healthcare Private Limited ने इसी तिमाही के दौरान के मैन्यूफैक्चरिंग बिजनेस को खरीद लिया। यह सौदा 56 करोड़ रुपये में हुआ है। इस सौदे में ओरिफ्लेम के उत्तराखंड में रूड़की और उत्तर प्रदेश में नोएडा स्थित मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का ट्रांजेक्शन शामिल है। इसी के साथ अब इसका प्रवेश ब्यूटी और पर्सनल केयर इंडस्ट्री में भी हो गया।






मुनाफे में भारी बढ़ोतरी


देश के सबसे बड़े सीडीएमओ ने दूसरी तिमाही के दौरान कुल 1342 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। यह एक साल पहले की इसी अवधि में मिले 1018 करोड़ रुपये रेवेन्यू के मुकाबले 31.9 फीसदी ज्यादा है। इसी दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 115 करोड़ रुपये रहा है। यह एक साल पहले की इसी अवधि में हुए 43 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 168 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है।









भरोसा बढ़ रहा है


एकम्स ड्रग्स के प्रबंध निदेशक संजीव जैन ने कहा "हम भारत के सबसे बड़े CDMO प्लेयर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध बने हुए हैं। इस समय इकोनॉमी में डिमांड का माहौल लगातार मजबूत बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि भरोसेमंद मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर्स का महत्व बढ़ रहा है। हम लगातार अपने मैन्यूफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रहे हैं। साथ ही अपने सहयोगियों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं।"

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.