ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण दूसरी पारी 32 ओवर की कर दी गई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य था। टीम इंडिया ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए सबसे ज्यादा 74 रन विराट कोहली ने बनाए। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद कप्तान गिल ने जीत का श्रेय रोहित शर्मा को दे दिया, जो अपना खाता तक नहीं खोल सके थे।
मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल की गेंदबाजी और फील्डिंग से बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम बॉलिंग में बहुत अच्छे थे। और मुझे लगता है कि हमारी फील्डिंग भी बहुत अच्छी थी। रोहित भाई के उस रन आउट ने मुझे लगता है कि गेम का मोमेंटम बदल दिया। मुझे लगता है कि यह असल में वह पार्टनरशिप (मिशेल और फिलिप्स के बीच साझेदारी) थी। हमने इंडिया में भी यह देखा। उन दोनों ने इंडिया में बहुत अच्छी बैटिंग की थी और कुल मिलाकर मुझे लगता है कि हमारी टीम की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रही।
युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन से गदगद कप्तानअंशुल कंबोज और गुरनूर बरार की परफॉर्मेंस पर कप्तान गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि अंशुल एक ऐसे बॉलर हैं, जो इस तरह के हालातों के लिए बने हैं। वह हमेशा फुर्तीले रहते हैं, बॉल को सीम करने की कोशिश करते हैं और पुरानी बॉल के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमें लगा कि जब विकेट से ज्यादा कुछ नहीं हो रहा होता है, तो गुरनीर ने अपनी पेस से एक्स्ट्रा बाउंस हासिल किया और जिस तरह से आज दोनों ने बॉलिंग की, वह देखने में वाकई शानदार था।
विराट कोहली ने आसान किया कामबारिश के दौरान हालात के हिसाब से ढलने पर गिल ने कहा, 'जब आप सेट हो जाते हैं और फिर बारिश हो जाती है और विकेट थोड़ा तेज हो जाता है, बारिश के बाद थोड़ा और ठंडा हो जाता है, तो टारगेट कम हो गया। तो हम बस अपना नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे थे। और मुझे लगता है कि जिस तरह से विराट भाई ने बैटिंग की, उससे हमारे लिए चीजें बहुत आसान हो गईं।'
अगले मैच में भी यही प्रदर्शन दोहराने की कोशिशकप्तान गिल से जब पूछा गया कि वह वेलिंगटन में मैच से पहले किन चीजों पर काम करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'सच में कुछ नहीं, अगर हम अपनी परफॉर्मेंस को दोहरा पाते हैं, तो यह हमारे लिए कंसिस्टेंसी की बात है। अगर हम बार-बार वही काम कर पाते हैं, तो मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छी जगह पर होंगे।'