हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रैंड VIDA ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2026 ऑटो शो में अपनी नई अर्बन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल VIDA UBX प्रोटोटाइप को ग्लोबली अनवील कर दिया है। कंपनी इस मोटरसाइकल को प्रोटो व्हीकल और नियो-नेकेड अर्बन एक्सप्लोरर रह रही है। पहले सामने आए UBEX कॉन्सेप्ट की तुलना में यह नया मॉडल काफी हद तक प्रोडक्शन-रेडी नजर आता है। इसे 2027 के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए आपको इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के बारे में डिटेल में बताते हैं।
शार्प और आकर्षक स्ट्रीटफाइटर डिजाइन
- नेकेड-बाइक प्रोफाइल - बाइक में बड़ा फ्यूल टैंक, उठा हुआ रियर सेक्शन और एक्सपोज्ड फ्रेम दिया गया है। इसमें रेड कलर पर बड़ा VIDA लोगो और साइड पैनल पर मैप-स्टाइल्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं।
- फ्रंट लुक - मोटरसाइकल में आगे की तरफ एक यूनीक प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है, जो इल्यूमिनेटेड आउटलाइन और एक छोटे बीक-लाइक एप्रन के साथ आती है।
- स्टोरेज वॉल्ट - टैंक वाले हिस्से की जगह पर एक की-लॉक के साथ Vault Open लिखा हुआ कम्पार्टमेंट दिया गया है, जो सामान रखने के लिए एक बूट स्पेस हो सकता है।
- कंफर्ट - इसमें लंबी सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट ग्रैब हैंडल्स, नकल गार्ड्स और अलॉय व्हील्स पर स्पोर्टी रेड-ब्लैक फिनिश दी गई है।
बड़ा बैटरी केस, एयर डक्ट्स और चेन ड्राइव
- बैटरी - बाइक के बीच और निचले हिस्से में एक बड़ा फिन्ड बैटरी केस दिया गया है, जिस पर एयर डक्ट के निशान हैं। यह संकेत देता है कि बैटरी और मोटर को ठंडा रखने के लिए खास एयरोडायनामिक वेंटिलेशन दिया गया है।
- ड्राइव लेआउट - स्विंगआर्म पिवट के पास एक पावपफुल इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो चेन ड्राइव के जरिए पिछले पहिये को पावर ट्रांसफर करती है। कंपनी ने अभी आधिकारिक बैटरी क्षमता और मोटर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है।
सस्पेंशन, ब्रेक्स और स्मार्ट फीचर्स
- प्रीमियम सस्पेंशन - बाइक में रोड-फोकस्ड टायर्स के साथ आगे की तरफ USD (अपसाइड-डाउन) फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
- स्विंगआर्म और ब्रेक - इसमें सिल्वर-फिनिश्ड कट-आउट स्विंगआर्म, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स और ABS टोन रिंग दी गई है।
डिजिटल डिस्प्ले और 168 KM की अनुमानित रेंज
- डिजिटल डिस्प्ले - इलेक्ट्रिक बाइक में 10.2 इंच का एक बड़ा कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्पीड, बैटरी चार्ज और राइडिंग मोड्स को दिखाता है।
- रेंज - अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक लगभग 168 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
- स्मार्ट फीचर्स - स्विचगियर पर रिवर्स और पार्किंग कंट्रोल, मोड्स बटन और क्रूज कंट्रोल जैसे दिए गए हैं।