रियलिटी शो ' राइज एंड फॉल सीजन 2 ' में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। इस बार एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच ऐसी तीखी बहस छिड़ गई कि घर का माहौल गंभीर हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और जमकर आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ गया कि करण पटेल और गौतम गुलाटी को बीच में आकर दोनों को शांत कराना पड़ा।
'रूलर्स फॉल का फरमान' टास्क के दौरान शहजाद पूनावाला को एक कंटेस्टेंट को बेसमेंट में जाने से बचाने का मौका मिला था। उन्होंने स्वरा भास्कर और करण पटेल के बजाय गौतम गुलाटी को बचाने का फैसला लिया। शहजाद के इस फैसले से स्वरा नाराज हो गईं और उन्होंने उन्हें अपने पुराने सपोर्ट की याद दिलाई। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ती चली गई। स्वरा ने शहजाद की वफादारी और समझदारी पर सवाल उठाए, वहीं गौतम और करण को बीच-बचाव करना पड़ा।
गौतम गुलाटी को बचाने के फैसले से नाराज हुईं स्वराटास्क के दौरान शहजाद पूनावाला को एक रूलर को बेसमेंट में जाने से बचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान उन्होंने स्वरा भास्कर और करण पटेल के बजाय गौतम गुलाटी को बचाने का फैसला लिया। शहजाद ने अपनी पसंद की वजह बताते हुए कहा कि वह अपनी पिछली गलती नहीं दोहराना चाहते थे। दरअसल, इससे पहले उन्होंने इरीना रुदाकोवा को बचाया था और गौतम को बेसमेंट में भेज दिया था। शहजाद का यह फैसला स्वरा को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने पेंटहाउस में शहजाद से सवाल किया कि जब भी उन्हें फैसला लेने का मौका मिला, उन्होंने हमेशा शहजाद का साथ दिया और उन्हें प्राथमिकता दी। इसके बावजूद शहजाद ने उनके बारे में क्यों नहीं सोचा?
स्वरा ने दिलाई अपने पुराने सपोर्ट की याद स्वरा ने उन्हें याद दिलाया कि वह पहले भी कई बार उनके लिए अपना नुकसान उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'जब भी मेरे हाथ में फैसला लेने का मौका आया, मैंने हर बार बाकी लोगों के सामने आपका नाम आगे रखा है। मैंने लोगों को इस बात के लिए भी मनाया है कि वे आपको बचाने के लिए मुझे बेसमेंट में भेज दें। क्या आपको यह बात दिखाई नहीं दे रही है?' एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा, 'शहजाद, मैंने अपना नुकसान सहकर तुम्हें आगे रखा है, वो भी दो बार।' इसके बाद जब गौतम गुलाटी और करण पटेल के सामने दोनों के बीच इस मुद्दे पर दोबारा बातचीत हुई, तो बहस और ज्यादा बढ़ गई।
शहजाद की समझदारी पर स्वरा ने उठाए सवालबहस के दौरान स्वरा इस बात से भी नाराज हो गईं कि शहजाद ने उनके बीच हुई एक निजी बातचीत का जिक्र बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने किया। एक्ट्रेस का मानना था कि वह बातचीत सिर्फ उन दोनों के बीच रहनी चाहिए थी। इस बात को लेकर उन्होंने शहजाद की समझदारी और मैच्योरिटी पर सवाल उठाए। स्वरा ने शहजाद को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'आपमें न तो इतनी तमीज है, न ही इतना दिमाग है और न ही आप इतनी मैच्योरिटी दिखा रहे हैं कि समझ सकें कि यह बात सिर्फ आपके और मेरे बीच की है।'
गौतम को बताया अपनी सुरक्षा का असली जिम्मेदारस्वरा ने यह भी साफ किया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए शहजाद को जिम्मेदार नहीं मानती हैं। उनके मुताबिक, उन्हें बचाने का फैसला असल में गौतम गुलाटी ने लिया था। उन्होंने कहा, 'यह बहुत सीधी सी बात है, आपने मेरी किस्मत गौतम के हाथों में सौंप दी। यह गौतम का बड़प्पन और भलाई है कि उन्होंने मुझे बचा लिया। ऐसा नहीं है कि हमारा कोई खास रिश्ता है। वह तो सोनम के दोस्त हैं।' इसके बाद स्वरा ने शहजाद की वफादारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने उनसे पूछा, 'तो क्या मुझे अपनी वफादारी आपसे हटाकर इस इंसान को दे देनी चाहिए?'
शहजाद पर चिल्लाने का आरोप, करण और गौतम ने कराया बीच-बचावबातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि में बात करने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल किया, 'आप मुझ पर क्यों चिल्ला रहे हैं?' इस पर शहजाद ने जवाब दिया, 'मैं चिल्ला नहीं रहा हूं, बस बात आपके दिमाग में जा रही है।' दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए करण पटेल और गौतम गुलाटी ने बीच-बचाव किया और उन्हें शांत कराने की कोशिश की। आखिरकार दोनों ने मामला संभाला। स्वरा ने उन्हें बचाने के लिए गौतम का शुक्रिया अदा किया, लेकिन शहजाद के लिए उन्होंने साफ कर दिया कि उनके पास धन्यवाद कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।
शो में आने से पहले भी आमने-सामने रहे हैं स्वरा और शहजादबता दें कि स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच मतभेद सिर्फ 'राइज एंड फॉल 2' तक सीमित नहीं हैं। दोनों शो में आने से पहले भी कई मौकों पर एक-दूसरे के आमने-सामने रहे हैं। ऐसे में शो के अंदर हुई इस तीखी बहस ने एक बार फिर दोनों के बीच के मतभेदों को चर्चा में ला दिया है।
'राइज एंड फॉल सीजन 2' के 6 फाइनलिस्ट, 06 नवंबर को विनर का ऐलानइस बीच, शो में छह कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट बन चुके हैं। करण पटेल को हराकर शहजाद पूनावाला ने टिकट टू फिनाले जीता और शो के पहले फाइनलिस्ट बने। इस सीजन के विजेता का ऐलान 6 नवंबर 2026 को ग्रैंड फिनाले एपिसोड में किया जाएगा। टॉप-6 फाइनलिस्ट में शहजाद के अलावा, गौतम गुलाटी, करण पटेल, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी हैं।