Sainik Schools Admission 2027 Registration Link: सैनिक स्कूल में पढ़ने का अच्छा मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने एकेडमिक सेशन 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो स्टूडेंट्स सैनिक स्कूल से क्लास 6 और क्लास 9 की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।




एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन विंडो 3 नवंबर को खुल गई है और 2 दिसंबर, 2026 तक खुली रहेगी। एंट्रेंस एग्जाम 31 जनवरी, 2027 को आयोजित किया जाएगा। स्टूडेंट्स को दिए गए टाइम लिमिट में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और अपना आवेदन जमा करने से पहले दाखिले के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार करके रख लें।




सैनिक स्कूल एडमिशन AISSEE 2027 की महत्वपूर्ण तारीखें सैनिक स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है?आमतौर पर पाने के दो मौके होते हैं। एलिजिबल स्टूडेंट्स को क्लास 6 और क्लास 9 में एडमिशन पाने का मौका मिलता है। एनटीए द्वारा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) आयोजित किया जाता है।




क्लास 6 के लिए मैथ्स, रीजनिंग, लैंग्वेज और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल आते हैं, जबकि क्लास 9 के लिए मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस, इंग्लिश और रीजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं। क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स को फिजिकली और मेंटली फिट होना जरूरी है।




कौन ले सकता है सैनिक स्कूल में एडमिशन?

  • सैनिक स्कूल क्लास 6: किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं पास या वर्तमान स्टूडेंट होना चाहिए। छात्र की उम्र 31 मार्च 2027 तक 10 साल से 12 साल के बीच होनी चाहिए।

  • सैनिक स्कूल क्लास 9: किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास या वर्तमान स्टूडेंट होना चाहिए। छात्र की उम्र 31 मार्च 2027 तक 13 साल से 15 साल के बीच होनी चाहिए।

सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 की मुख्य बातें


How to Apply for Saink Schools AISSEE 2027: यहां देखें तरीका

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए एप्लिकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  • सिस्टम द्वारा जनरेट किए गए एप्लिकेशन नंबर से लॉगिन करें, फिर अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स भरें।

  • अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और दूसरे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  • ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन चुनकर फीस जमा करें।

  • एक बार पूरा फॉर्म चेक करके सबमिट पर क्लिक कर दें। आपका फॉर्म जमा हो जाएगा।

  • आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।




सैनिक स्कूल रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

  • जनरल, ओबीसी (NCL), रक्षा कर्मी और भूतपूर्व सैनिक - 600 रुपये

  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) - 500 रुपये

नोट: फीस का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.