BECIL Date Entry Operator Recruitment 2026: 12वीं पास हैं और कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज भी है, तो आप डेटा एंट्री ऑपरेटर की जॉब पा सकते हैं। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंस्लटेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (BECIL) की तरफ से इसके आवेदन लिए जा रहे हैं। कैंडिडेट्स को वैकेंसी विज्ञापन संख्या 566 के अंतर्गत इस भर्ती में अप्लाई करना होगा। BRCIL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती से जुड़ी भी जानकारी दी है।
दरअसल, AIIMS CAPFIMS, मैदानगढ़ी, नई दिल्ली को कंप्यूटर वर्क के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर की जरूरत है। जिसके लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड की ओर से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जो अभ्यर्थी नौकरी पाने के इच्छुक हैं, वो ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड/इंस्टीटयूशन से की हो।
- अभ्यर्थियों की कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए।
- विंडो, एमएस वर्ड और एक्सल चलाना आता है और इनकी नॉलेज होनी चाहिए।
- DOEACC या किसी सरकारी/मान्यता प्राप्त निजी संस्थान से कंप्यूटर का कोर्स किया हो।
- कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट से ज्यादा हो। कंप्यूटर, इंटरनेट और ईमेल आईडी की अच्छी जानकारी रखते हो।
- अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल तक हो। एज लिमिट की गणना 2 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। ऐसे में इसे देखते हुए ही फॉर्म अप्लाई करें।
DEO वैकेंसी की जरूरी डिटेल्स
डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए सेलेक्शन क्राइटेरियाडेटा एंट्री ऑपरेटर की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के जरिए किया जाएगा।
- योग्यता की जांच: सबसे पहले जो फॉर्म मिलेंगे उनकी योग्यता के आधार पर जांच की जाएगी। इसके बाद जो कैंडिडेट्स सभी तरह की शर्तों को पूरा करेंगे उन्हें वो भर्ती प्रोसेस में आगे बढ़ेंगे।
- शॉर्टलिस्टिंग: इसके बाद अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसमें एलिजिबिलिटी, अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड और काम की नॉलेज रखने वाले अभ्यर्थियों को प्रफरेंस दी जाएगी।
- दूसरे चरण: शॉर्टलिस्टिंग के बाद अभ्यर्थियों को आगे इंटरव्यू, असेसमेंट, स्किल टेस्ट या किसी दूसरे राउंड के लिए बुलायाा जा सकता है। इसका फैसला पूरी तरह से विभाग के ऊपर निर्भर करेगा।
- जो भी अभ्यर्थी चुने जाएंगे उन्हे सेलेक्शन के अगले राउंड की जानकारी उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के जरिए मिल जाएगी।
एप्लिकेशन की फीस कितनी लगेगी?कैटेगिरी वाइज एप्लिकेशन की फीस अलग-अलग तय की गई है। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है। बाकी सभी कैटेगिरी के लिए ₹295 फॉर्म फीस भरनी होगी। सक्सेसफुल पेमेंट के बाद अभ्यर्थी एप्लिकेशन की रिसिप्ट सेव कर सकेंगें। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले सभी दिशानिर्देश ध्यान से पढ़ लें। इसके बाद ही फॉर्म अप्लाई करें।