MBBS In Uzbekistan: पिछले कुछ सालों से मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान MBBS की पढ़ाई के लिए काफी पॉपुलर हुआ है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स मेडिकल डिग्री लेने जा रहे हैं। लेकिन इनमें से काफी सारे स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिनकी एजुकेशन क्वालिटी को लेकर काफी शिकायतें रही हैं। कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स हैं, जिनका कहना है कि यूनिवर्सिटीज का करिकुलम भारत के नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के हिसाब से नहीं है, जिस वजह से उनका भारत में मेडिकल प्रैक्टिस का भविष्य अधर में लटक जा रहा है।