AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की तरफ से ब्राह्मणों और मंदिरों के पुजारियों पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर देश भर में विरोध का माहौल देखा जा रहा है. केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इसकी आलोचना की है. अब इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी नाराजगी जताते हुए नेहा बोरा के बयान की निंदा की है.


VHP के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने नेहा बोरा के विवादित बयान पर आलोचना की है. उन्होंने नेहा बोरा को भारत की मजबूती को तोड़ने वाला अराजक तत्व करार दिया है. इसके साथी है, उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया है.


भारत का विखंडन चाहते हैं ये लोग- सुरेंद्र जैन


विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने मंगलवार (3 नवंबर, 2026) को इस मुद्दे को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘नेहा बोरा किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, बल्कि ये नाम है उन अराजक तत्वों का जो भारत की मजबूती को नहीं देखना चाहते हैं. भारत का विखंडन चाहते हैं. इसलिए ये कभी नॉर्थ ईस्ट को भारत से अलग करने की बात करते हैं, कभी कहते हैं कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है और दुर्भाग्य से ऐसे ही लोगों को राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं और अपने पोस्टर गर्ल के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं.’ 






उन्होंने कहा, ‘ऐसा साफ तौर पर लगता है कि नेहा बोरा और राहुल गांधी एक ही जैसे विचारों के हैं, सिर्फ उन दोनों की आवाजें अलग हैं. राहुल ने कहा था कि मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं और नेहा ने कठुआ की उस घटना के बारे में कहा, जिसके बारे में अदालत का फैसला आ चुका है. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उस मंदिर के अंदर यौन उत्पीड़न की जिस घटना का प्रचार किया गया, वो घटना वहां पर हुई ही नहीं थी.’


इन लोगों का न्यायपालिक और संविधान में भरोसा नहीं- सुरेंद्र जैन


सुरेंद्र जैन ने कहा, ‘इन जैसे और भी कई लोगों ने उस घटना का दुष्प्रचार करके हिंदुत्व को अपमानित करने की कोशिश की थी. ये लोग न न्यायपालिका में विश्वास करते हैं, न हीं इनका विश्वास भारत के संविधान में हैं. इसके अलावा, भारत की अखंडता में इनका बिल्कुल भी यकीन नहीं है. इसी वजह से भारत को नुकसान पहुंचाने वाला जो भी शब्द ये इस्तेमाल कर सकते हैं, वो ये करते हैं और राहुल गांधी इन सभी को आगे करके देश में अराजकता का निर्माण करना चाहते हैं.’ 


यह भी पढ़ेंः ‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.