नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) एशिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट से बाहर हो गई है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-एशिया 2027 में डीयू को 106वां स्थान मिला है, जबकि पिछले साल यह 95वें नंबर पर थी। वहीं, दिल्ली की दूसरी प्रमुख यूनिवर्सिटी जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। देश की प्रमुख IIT और IISc बेंगलुरु की रैंकिंग भी पिछले साल के मुकाबले नीचे आई है।




रैंकिंग में भारतीय संस्थानों में IIT दिल्ली सबसे आगे है और लगातार छठे साल देश का शीर्ष संस्थान बना हुआ है। हालांकि, एशिया में इसकी रैंकिंग 59 से गिरकर 66 हो गई है। IISc बेंगलुरु 64वें से 79वें और IIT मद्रास 70वें से 85वें स्थान पर तो IIT बॉम्बे 71 से गिरकर 83वें स्थान पर आ गया। टॉप-100 में भारत की सिर्फ 6 यूनिवर्सिटीज हैं, जिनमें 5 IIT है। टॉप-200 में 21 और टॉप-500 में 67 भारतीय संस्थान शामिल हैं।





  • डीयू इस रैंकिंग की लिस्ट में टॉप-100 से बाहर हुई

  • देश की प्रमुख IIT और IISc बेंगलुरु की रैंकिंग भी पिछले साल के मुकाबले कई पायदान नीचे आई

JNU, जामिया की रैंकिंग सुधरीजेएनयू ने दो पायदान का सुधार करते हुए 128वीं रैंक हासिल की है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया 197वे से 183वे स्थान पर पहुंच गई है। देश के अन्य संस्थानों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 5 स्थान का सुधार कर 104वी रैंक हासिल की, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 187वें से 154वें स्थान पर पहुंच गई है।



टॉप-50 में नहीं मिली जगहएशिया में चीन के बाद भारत की सबसे अधिक यूनिवर्सिटी को रैंकिंग मिली है। चीन की 448 और भारत की 325 यूनिवर्सिटीज ने सूची में जगह बनाई है। टॉप-50 में भारत का कोई संस्थान जगह नहीं बना पाया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.