रायपुर: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंच गया है। CBI की एक टीम मंगलवार शाम सौरभ चंद्राकर को लेकर पहुंची। सौरभ चंद्राकर 7 साल के बाद अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ वापस लौटा है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सौरभ चंद्राकर ने अपने चेहरे को मास्क से छिपाकर रखा था।






एयरपोर्ट के जिस गेट सौरभ चंद्राकर को लेकर सीबीआई की टीम को बाहर निकलना था वहां बड़ी संख्या में मीडिया मौजूद थी। मीडियाकर्मी से बचने हुए टीम सौरभ चंद्राकर को दूसरे गेट से बाहर लेकर निकली।






रौब में दिखा सौरभ चंद्राकर 2019 में दुबई गया था। सात साल बाद वह रायपुर लौटा है। एयरपोर्ट पर सौरभ चंद्राकर रौब में दिखाई दिया। सौरभ चंद्राकर अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। हालांकि उसकी चाल और हाव-भाव से महादेव सट्टा ऐप घोटाले का कोई पछतावा दिखाई नहीं दिया। सीबीआई के सुरक्षा घेरे में सौरभ चंद्राकर रौब से चलता दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने दौड़ाकर उसे गाड़ी में बैठाया।






6000 करोड़ की संपत्तिसौरभ चंद्राकर पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये के सट्टा घोटाले में शामिल होने का आरोप है। वह महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर है। CBI की टीम ने उसे ओमान से प्रत्यर्पण किया है। सोमवार को उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर उसे CBI को सौंपने का आदेश दिया था।






4 नवंबर को कोर्ट में होगा पेशजानकारी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में 4 नवंबर को पेश किया जाएगा। सौरभ चंद्राकर के छत्तीसगढ़ वापस आने से एक बार फिर से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।






सीएम ने टीम को दी थी बधाईछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CBI को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रोटेक्शन मनी किन-किन लोगों तक पहुंचती थी, इसका बड़ा खुलासा होगा। वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि जांच एजेंसी को यह बताना चाहिए कि महादेव सट्टा ऐप घोटाले का मास्टरमाइंड शुभम सोनी है या फिर सौरभ चंद्राकर।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.