पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से अपने पिता के प्रति स्नेह का भाव प्रकट किया है। निशांत कुमार ने एक वीडियो जारी कर कहा कि साथियों जर्मनी के म्यूनिख से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय यात्रा पत्रिका ‘वर्थ अ जर्नी’ (Worth a Journey) ने पटना स्थिति बिहार म्यूजियम को दुनिया का 9वां और एशिया का नंबर 1 संग्रहालय घोषित किया है। ये उपलब्धि न सिर्फ बिहार, बल्कि अपितु सारे देश के लिए गर्व का विषय है।




पिता नीतीश कुमार की तारीफनिशांत ने अपने वीडियो में कहा कि के विजन और मार्गदर्शन एवं विकास के प्रति समर्पण का सुखद परिणाम है। दिनांक 9 जुलाई, 2013 को आदरणीय नीतीश कुमार जी ने इस भव्य संग्रहालय की नींव रखते हुए जो सपना देखा था और बिहार के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल की थी। आज वह साकार होती दिख रही है।




पिता के विजन का परिणाम- निशांतबिहार को सजाने संवारने और वैश्विक पहचान दिलाने के लिए नीतीश कुमार जी ने जिस विजन और परिश्रम के साथ काम किया। वह बिहार के प्राचीन धरोहरों और कलाकृत्तियों को विश्व पटल पर रखने के लिए मैं अपने पिता आदरणीय नीतीश कुमार जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। साथ ही इस उपलब्धि के लिए बिहार वासियों को बधाई देता हूं। आज पूरी दुनिया बिहार के स्वर्णिम इतिहास को देखना और समझना चाहती है। आप भी आइए और देखिए और अपने बच्चों को दिखलाइए और उन्हें बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास से जोड़िए।



हाल में वाराणसी गये थे निशांतध्यान रहे कि इससे पूर्व भी निशांत कुमार अपने पिता रहे हैं। उन्होंने हाल में म्यूजियम के एशिया में रैंक वन आने के बाद इस बात के लिए उन्हें बधाई दी है। निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार का बहुत सम्मान करते हैं। हाल में यूपी चुनाव को लेकर जब वे वाराणसी जा रहे थे, तब उन्होंने पिता का आशीर्वाद लिया, उसके बाद यूपी के लिए निकले। उन्होंने वाराणसी में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उसके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। निशांत कुमार जेडीयू को ज्वाइन करने के बाद से ही पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए एक्टिव हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.