पुणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के आईटी हब पुणे का एक बड़ा इंतजार खत्म कर दिया। सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे- सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में पिंक लाइन का शुभारंभ हुआ। मेट्रो सेवा उद्घाटना के बाद बुधवार यानी 4 नवंबर से आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। डिप्टी सीएम और पुणे की प्रभारी मंत्री सुनेत्रा पवार ने सीएम फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ पिंक लाइन पर सफर किया। सुनेत्रा पवार ने इस लाइन के शुभारंभ पर कहा कि अजित दादा का सपना पूरा हुआ। सुनेत्रा पवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है मेट्रो को चलाने वाली वाली महिला ऑपरेटर को सावित्री बाई की बेटियों की संज्ञा दी।
महिलाओं के हाथ में संचालनपुणे मेट्रो लाइन 3 देश की पहली ऐसी मेट्रो लाइन होगी जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा। स्टेशनों पर काम करने वाले कर्मचारियों में भी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक होगी। बड़ी बात यह है कि जिस शहर में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों के लिए शिक्षा के द्वार खोले थे, उसी शहर में अब उनकी 'बेटियां' मेट्रो का संचालन करेंगी और उनके नाम पर रखे गए स्टेशनों से यात्रा करेंगी। यह सावित्रीबाई को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। सुनेत्रा पवार ने कहा कि पुणे के विकास के लिए माननीय अजितदादा के विजन को साकार होते देखना बड़े गर्व की बात है। इस पूरी परियोजना की शुरुआती परिकल्पना से लेकर फंडिंग जुटाने, मंजूरियां प्राप्त करने और इसके वास्तविक क्रियान्वयन की देखरेख तक अजितदादा का योगदान अमूल्य रहा है।
100KM का हो जाएगा मेट्रो नेटवर्कहिंजवडी स्थित आईटी पार्क को अब मेट्रो से जोड़ा जा रहा है, और भविष्य में खराड़ी स्थित आईटी पार्क को भी इससे जोड़ने की योजना है। इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद, पुणे मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैल जाएगा। यह 'नेशनल मेट्रो रेल पॉलिसी' के तहत 'पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप' (PPP) मॉडल से विकसित देश की पहली बड़ी परियोजना है, जिसमें 8,313 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके अलावा, इस परियोजना में 7.60 मेगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता शामिल है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि बिजली की लगभग 30% ज़रूरतें हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) से पूरी हो सकें। यह एक ऐसा मील का पत्थर है जो आज हासिल हो गया है।