भारतीय महाकाव्य 'रामायणम्' पर बनी नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' अब 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले हाल ही में लॉल एजिल्स में फिल्म का भव् प्रीमियर रखा गया जिसके बाद से फिल्म को लेकर लोगों ने आलोचनाएं भी शुरू की। अब रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा ने फिल्म को लेकर तीखा जवाब दिया है।




रणबीर कपूर की भव्य फिल्म 'रामायणम्' अब दो दिनों बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। नितेश तिवारी की भारतीय महाकाव्य अपने टीजर और फिर ट्रेलर रिलीज के समय से ही चर्चा में है। अब हाल ही में लॉस एजिल्स में फिल्म की प्रीमियर रखा गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर क्रिटिक्स और इन्फ्लूएंसर्स ने मिक्स्ड रिव्यू दिए हैं। अब फिल्म के लीड एक्टर और को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग, मीम्स का जवाब अपने शब्दों में दिया है।




कहा- नेगेटिव कॉमेंट्स से खुद को प्रभावित नहीं होने देना चाहिएफिल्म 'रामायणम्' की भव्यता ने जहां काफी लोगों को मोहित किया है वहीं कई यूजर्स और क्रिटिक्स अलग-अलग वजहों से फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। अब फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स पर जवाब दिया है। IIMUN के एक इवेंट में स्टूडेंट्स से बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि वह फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओ को किस तरह देखते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और नेगेटिव कॉमेंट्स से खुद को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।




'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'रणबीर ने अपनी बात समझाने के लिए पुराने गाने 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'आज जो चीजें रेलिवेंट हैं वह है ऑनलाइन ट्रोलिंग की खूबसूरती। यह पुराने अच्छे गाने कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना से जुड़ा है। मुझे लगता है कि जिंदगी में असल में इसे फॉलो करने के लिए यह एक बहुत अच्छी फिलॉसफी है। लोग क्या कह रहे हैं, इससे परेशान मत हो। जो लोग आपके काम, आपके इरादे और आपकी अच्छाई की परवाह करते हैं, वे मायने रखते हैं।'




कहा- अगर इंसान की अंतरात्मा साफ हैवहीं यहां मौजूद फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर इंसान की अंतरात्मा साफ है और उसने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की है तो फिर उसे किसी और बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।




उनकी फिल्म 'संजू' से भी खास कनेक्शनरणबीर कपूर ने इस बातचीत में जिस गाने का जिक्र किया, उसका उनकी फिल्म 'संजू' से भी खास कनेक्शन है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था जो संजय दत्त की जिंदगी पर बेस्ड थी। फिल्म में रणबीर के किरदार को उनके पिता का रोल निभाने वाले सुनील दत्त यही समझाते हैं कि दुनिया क्या कहती है, इसकी ज्यादा परवाह नहीं करनी चाहिए।




ट्रोलिंग को लेकर प्रड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी रखी अपनी बात'रामायणम्' के प्रड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी हाल ही में एक इंटरनेशनल इंटरव्यू में फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा और मीम्स पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोगों के कॉमेंट को देखने के बाद अब उन्होंने उन्हें गंभीरता से लेने के बजाय हंसकर लेना सीख लिया है। नमित के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लोग अक्सर किसी न किसी को निशाना बनाकर मजाक करते रहते हैं। आज कोई एक व्यक्ति चर्चा में है तो कल कोई दूसरा होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई अच्छे लोग भी ट्रोलिंग का सामना करते हैं। इसलिए वह इन बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते, बल्कि कभी-कभी इसका मजा भी लेते हैं।




नमित बोले- इंसान को दोनों परिस्थितियों को अपनाना सीखना चाहिएनमित ने यह भी कहा कि फिल्म को केवल आलोचना ही नहीं, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिएक्शन भी मिले हैं। उनके मुताबिक, जिंदगी में तारीफ और आलोचना दोनों को स्वीकार करना जरूरी है। इस बात को समझाने के लिए उन्होंने भगवान राम के जीवन का उदाहरण दिया। नमित ने कहा कि भगवान राम अगर राजगद्दी मिलने पर खुश थे, तो उन्होंने उतनी ही सहजता से वनवास भी स्वीकार किया। जिंदगी में अच्छा और बुरा दोनों समय आता है और इंसान को दोनों परिस्थितियों को अपनाना सीखना चाहिए।




लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर'रामायणम्' का हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया। इसके बाद फिल्म को लेकर विदेशी मीडिया में भी रिव्यू सामने आए हैं। इन रिव्यूज में फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है।




फिल्म को पेश करने के तरीके पर सवालकुछ विदेशी क्रिटिक्स ने फिल्म के भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और बड़े स्तर पर तैयार किए गए सीन्स की तारीफ की है। वहीं कुछ ने कहानी, किरदारों और फिल्म को पेश करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.