सागर: जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम गोदना में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपनी जेठानी और 13 वर्षीय भतीजी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






देवरानी पर लगा आरोपजानकारी के मुताबिक,पीड़िता गिरजा बाई ठाकुर उम्र 35 साल अपने पति रामराज ठाकुर और 13 वर्षीय बेटी आयुषी ठाकुर के साथ रहती हैं। आरोप है कि गिरजा बाई की काजल गोस्वामी, जो उनके छोटे देवर आकाश की पत्नी है, जिस पर इस इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है।






काफी समय से चल रहा था विवादबताया जा रहा है कि परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। घरेलू कलह के साथ जमीन को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है। इसी विवाद के बीच देर शाम मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपी महिला ने कथित तौर पर कमरे में केरोसिन डालकर अपनी जेठानी और उसकी बेटी पर । साथ ही कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।






आग की लपटों में घिर गई मां-बेटीआग की लपटों में घिरी मां-बेटी की चीख-पुकार से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से महिला को सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जबकि बेटी को भोपाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






मामले की जांच में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलते ही बीना थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद, जमीन विवाद और घटना के पीछे की असल वजह का पता लगा रही है। बहरहाल एक ही परिवार के रिश्तों में पैदा हुई रंजिश अब दो जिंदगियों पर भारी पड़ गई है। फिलहाल मां-बेटी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.