कानपुर: कानपुर नगर निगम में विकास कार्य ों को लेकर नाराजगी एक बार फिर खुलकर सामने आई। वार्ड 37 से भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने सोमवार को मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर उस्तरे से अपनी हाथ की नस काटने का हाई बोल्टेज ड्रामा किया। घटना के बाद नगर निगम परिसर में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में विकास कार्य न होने से नाराज पार्षद की मुख्य अभियंता आलोक श्रीवास्तव से बहस हो गई थी। इसी विवाद के बाद पवन गुप्ता ने कथित तौर पर अपनी हाथ की नस काटने का हाई बोल्टेज ड्रामा किया।




नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है। महापौर प्रमिला पाण्डेय से भाजपा के पांच पार्षदों ने पहले से मोर्चा खोल रखा है। विकास कार्यों में कथित अनदेखी और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पार्षदों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। नगर निगम मुख्यालय में हुई इस घटना ने भाजपा के भीतर चल रही खींचतान को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।



मची अफरा-तफरी



नगर निगम में महापौर और पार्षदों के बीच चल रही खींचतान के बीच नया विवाद सामने आया। वार्ड-37 अशोक नगर के भाजपा पार्षद पवन गुप्ता की मुख्य अभियंता आलोक श्रीवास्तव से बहस के बाद जेब मे रखा उस्तरा निकालकर अपनी हाथ की नस काटने का हाई बोल्टेज ड्रामा किया। मौके पर मौजूद साथी पार्षदों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। पार्षदों ने कहा कि विकास कार्यों की फाइलें दबाई जा रही हैं। जनता के काम नहीं हो रहे हैं। उनके सवालों का जवाब देना मुश्किल हो रहा है। इसलिए आज उस्तरा लेकर नगर निगम कार्यालय आए थे। सोचा था कि बात नहीं सुनी गई तो यहीं पर आत्महत्या कर लूंगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.