रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के विधायक जयराम महतो ने दिल्ली दौरे के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन पर दिल की बात कही। उन्होंने आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो को भी जवाब दिया। विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर जयराम महतो ने साफ किया कि केंद्र के एमएमडीआर कानून से झारखंड के हितों पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए यदि वोटिंग की जरूरत पड़ी तो वो सरकार के पक्ष में वोटिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि गिरिडीह उपचुनाव में भी पार्टी की ओर से दमदार उम्मीदवार उतारा जाएगा।




जयराम महतो ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश का माहौल बदल रहा है। युवाओं का मूड बदल रहा है। आने वाले समय में झारखंड और देश में कई बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने 2029 के चुनाव में बीजेपी या किसी अन्य दल के साथ गठबंधन को लेकर कभी उनकी ओर से विचार नहीं किया गया है। समय आने पर इस पर वो फैसला लेंगे।




केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर चुप्पी ने दिल्ली दौरे के क्रम में कथित रूप से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर भी कुछ भी साफ बताने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वो समय-समय पर दिल्ली जाते रहते हैं, दिसंबर महीने में भी उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। वे चाहते है कि क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों का समाधान हो, इसे लेकर वो दिल्ली जाते हैं। दिल्ली की मदद से ही क्षेत्र की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।




एमएमडीआर बिल पर वोटिंग में सत्तापक्ष का साथझारखंड सरकार की ओर से 25 और 26 नवंबर को बुलाया गया है। विशेष सत्र एमएमडीआर बिल पर भी चर्चा हो सकती है। इस संबंध में जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि झारखंड जैसे खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्यों को इस कानून से बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि अगर राज्य सरकार शेष लगाने का अधिकार नहीं मिलेगा, तो राजस्व की कमी होगा। अतिरिक्त टैक्स लगाने का अधिकार नहीं मिला, तो विकास के बहुत सारे कार्य रुकेंगे। इसलिए इस मुद्दे को लेकर वोट हुआ, तो सरकार के पक्ष में वोट करेंगे।




गिरिडीह उपचुनाव को लेकर तैयारी को लेकर जयराम महतो ने कहा कि पार्टी वहां निश्चित रूप से दमदार उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह उनके लोकसभा क्षेत्र में ही आता है, इसलिए इस सीट पर जेएलकेएम की ओर से दमदार उम्मीदवार देने की तैयारी की जा रही है। जिला कमेटी को उम्मीदवार के नाम पर विचार कर सुझाव देने को कहा गया है। सुझाव के बाद पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की राजनीति के बारे में वो कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन आज के समय में युवा पीढ़ी उनके साथ है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.