सचिन कुमार, बागपत : बागपत जिले के कहरका गांव में एक परिवार अपने मकान की दहशत से परेशान है। पिछले आठ वर्षों में घर में कोबरा सांप दिखाई दे रहे थे, जिससे परिवार में डर बना हुआ है। हाल ही में खुदाई के दौरान मकान से 100 से ज्यादा सांप के अंडे और 12 कोबरा निकले हैं। दहशत की वजह से परिवार अब घर छोड़ने का मन बना रहा है।
बागपत जिले के कहरका गांव में एक परिवार के मकान पर कोबरा सांप के परिवार ने कब्जा कर लिया है। आठ साल से चल रहे खौफ ने अब ऐसा रूप लिया कि मकान की नींव उखाड़नी पड़ी। खुदाई हुई तो अंदर से 100 से ज्यादा सांप के अंडे निकले, और अब तक एक दर्जन से अधिक कोबरा निकल चुके हैं। मकान मालिक कहरका निवासी कपिल त्यागी का कहना है कि मकान में पिछले 8 साल से सांप दिख रहे थे। पहले कभी-कभार, लेकिन पिछले एक हफ्ते से तो रोजाना छोटे-छोटे कोबरा निकल रहे हैं। दहशत इतनी कि रात में सोना भी मुश्किल है हर समय डर लगा रहता है।
मकान की खुदाई ने बढ़ाई टेंशनपरिवार ने तंग आकर मकान में खुदाई कराई, तो जमीन के अंदर सांप के सैकड़ों अंडे पड़े मिले। अंडों के साथ-साथ बिल से छोटे-छोटे जहरीले कोबरा के बच्चे भी रेंगते मिले। आशंका है कि घर के नीचे ही सांपों ने बमी बना रखी है। परिवार दिनरात सांपों की दहशत में जीने को मजबूर हैं।
वन विभाग ने 12 सांप जंगल में छोड़ेवन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि कोबरा सांप निकलने की सूचना मिली थी। सांप पकड़वाकर जंगल में छोड़े गए है। बताया गया है कि परिवार ने सपेरों और वन विभाग की मदद से एक दर्जन से अधिक कोबरा पकड़वाकर जंगल में छुड़वाए हैं, लेकिन सिलसिला थम नहीं रहा। डर के कारण परिवार घर छोड़ने पर विचार कर रहा है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.