पटना: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों सुर्खियों में है। दुलारचंद मर्डर केस में अनंत सिंह को मिली हाई कोर्ट से जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर के लिए 1 दिसंबर 2026 लास्ट डेट तय की है। इसके पहले अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से होनी है। आइए जानते हैं कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित...
लदामा गांव में चल रही अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारीशिवांगी सिंह की शादी को लेकर अनंत सिंह ने अपने पैतृक गांव लदमा में डेरा डाल दिया है। अनंत सिंह के लदमा गांव में 10 बीघा जमीन पर शिवांगी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए बड़े-बड़े टेंट और पंडाल लगाए जाने हैं। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मऊ से खास टेंट और सामान मंगवाया है।
सोमवार को अनंत सिंह तैयारियों के बीच चाय की चुस्की लेते हुए भी दिखाई दिए। 
शिवांगी की शादी के कार्यक्रम की डेट क्या?अनंत सिंह की बेटी शिवांग की शादी के कार्यक्रम की बात करें तो 20 नवंबर को तिलक और फलदान का कार्यक्रम फिक्स किया गया है। वहीं, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी होगी। ऋषिकेश कुमार बारात लेकर पटना से आएंगे। बताया जा रहा है कि इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव का उपनयन संस्कार यानी जनेऊ का कार्यक्रम भी होगा।
शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार कौन?ऋषिकेश कुमार मूल रूप से बिहटा के कृष्णानगर के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम रणविजय सिंह हैं। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया और फिर वहीं जॉब करने लगे। यानी अमेरिका में ही ऋषिकेश सेटल हो चुके हैं। अब वो शादी के लिए पटना आएंगे।
बता दें, से अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए समय मिला है। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करने का आदेश दिया है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.