वेलिंगटन: इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ए के लोअर ऑर्डर ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी तीन जोड़ी ने मिलकर 133 रन जोड़ दिए। इसकी मदद से न्यूजीलैंड ए को पहली पारी में 78 रनों की बढ़त मिल गई। इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए 346 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ए ने बोर्ड पर 424 रन टांग दिए। स्टंप के समय दूसरी पारी में इंडिया ए ने 32 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसावल 20 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ए के पास अभी भी 46 रनों की बढ़त है।
पहले सेशन में इंडिया ए की दमदार बॉलिंगइंडिया ए के लिए मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने तीसरे दिन पहले सेशन में दमदार बॉलिंग की। दूसरे दिन स्टंप के समय बनाकर सिराज का शिकार बने। उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को सिराज ने शतक पूरा नहीं करने किया। वह 93 रन बनाकर आउट हो गए। बॉयल और फॉक्सक्रॉफ्ट के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी हुई। विकेटकीपर मिचेल हे ने 31 और ब्रेट रैंडल ने 5 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ए ने अंत में परेशान किया291 रन पर न्यूजीलैंड ए के 7 विकेट गिर गए थे। इसके बाद क्रिस्टियन क्लार्क ने फैसर शीट के साथ 8वें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। क्लार्क ने 41 रनों की पारी खेली। 10वें नंबर पर उतरे शीट 51 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। 369 रनों पर भारत ने 9 विकेट गिर दिए थे। इसके बाद नंबर-10 पर उतरे जायडेन लेनोक्स और नंबर-11 पर उतरे जोरोड मकॉय की जोड़ी 149 गेंद तक क्रीज पर टिकी रही। दोनों ने 55 रनों की साझेदारी की और टीम को 400 के पार पहुंचा दिया।
मुकेश को 5 तो सिराज को 4 विकेटलेनोक्स ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली तो मकॉय ने 33 रन बनाए। इंडिया ए के लिए टेस्ट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे ने 5 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज को चार विकेट मिले। सिराज ने 35 जबकि मुकेश ने 29 ओवर डाले। आकाश दीप को 23 जबकि मानव सुथार को 16 ओवर डालने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरी विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला। उन्होंने 29.5 ओवर डाले।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.