भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की मांग दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रही है। कम रनिंग कॉस्ट और सस्ते मेंटेनेंस की वजह से अब ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक कारों की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं। अक्टूबर 2026 में पैसेंजर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में शानदार उछाल देखने को मिला है। टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा, एमजी और टोयोटा जैसी कंपनियों के पोर्टफोलियो में शानदार रेंज और बेहतरीन फीचर्स के साथ कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां समय-समय पर ऑफर्स भी लाती रहती हैं। आइए जानते हैं कि अक्टूबर के महीने में किस कार कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं और मार्केट में किसका दबदबा रहा।
अक्टूबर 2026 में सबसे ज्यादा EV बेचने वाली कंपनियां1. Tata Motors - इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में हमेशा की तरह टाटा मोटर्स का एकछत्र राज रहा। कंपनी की Nexon EV, Punch EV, Tiago EV और Curvv EV की भारी मांग रही। टाटा ने अक्टूबर में कुल 14,552 से इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की और सेल्स चार्ट में पहले नंबर पर रही।
2. Mahindra - अक्टूबर 2026 में दूसरी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी रही महिंद्रा। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा को अक्टूबर महीने में कुल 8,472 ग्राहक मिले।
3. MG - देश में तीसरी सबसे ज्यादा EV बेचने वाली कंपनी रही एमजी। इसने अक्टूबर महीने में कुल 7,014 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की। इसमें कंपनी की 5,877 गाड़ियां इलेक्ट्रिक थी। कंपनी की कुल बिक्री में ईवी का हिस्सा 84% हिस्सा केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों का था।
4. VinFast - 2,565 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के साथ विनफास्ट कंपनी चौथे नंबर पर रही। फिलहाल, वियतनाम की यह कंपनी देश में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों की ही बिक्री करती है। कंपनी आने वाली समय में देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
5. Kia - किआ सेल्स चार्ट में पांचवे नंबर पर रही। अक्टूबर 2026 में इसको कुल 1,386 ग्राहक मिले।
6. Maruti Suzuki- अक्टूबर 2026 में मारुति सुजुकी 1,188 यूनिट्स की बिक्री के साथ सेल्स चार्ट में छठे नंबर पर रही। फिलहाल, यह कंपनी देश में सिर्फ एक ई-विटारा की बिक्री करती है।
7. Hyundai - हुंडई ने अक्टूबर महीने में कुल 753 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री दर्ज की।
8. BYD - चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी बीवाईडी ने अक्टूबर 2026 में भारत में कुल 735 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और यह आठवे नंबर पर रही।
9. Toyota - टोयोटा कंपनी 189 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री के साथ नौवे नंबर पर रही।
10. Stellantis - सेल्स चार्ट में दसवे नंबर पर रहने वाली इस कंपनी ने कुल 60 EV की बिक्री दर्ज की।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.