Success Story after Btech: विवेक थुमू के पास IIT , NIT या IIIT की डिग्री नहीं थी। लेकिन उनका सपना इंजीनियरिंग में करियर बनाने का था। उन्होंने साल 2021 में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज, श्रीकाकुलम (RGUKT) में एडमिशन लिया और यहां से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में CGPA 9.68 के साथ बीटेक की डिग्री हासिल की थी।
भले ही नहीं था, पर उन्हें यकींन था कि कॉलेज से निकलते ही एक अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल जाएगी। लेकिन हुआ उसका उलटा। विवेक एक साल पहले तक एक डिलीवरी बॉय थे और पार्ट-टाइम जॉब तलाश रहे थे। आज उनकी सक्सेस स्टोरी युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।
विवेक कहते हैं, 'मेरी मां का एक ही सपना था- हम अपनी छोटी सी झोपड़ी से निकलकर एक अच्छे और पक्के घर में रहें। , मुझे लगा कि मैं जल्द ही ऐसा कर पाऊंगा। मैंने कई सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स बनाए थे और एक बेहतर जिंदगी जीने का सपना देखा था। लेकिन जिंदगी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया।'
बीटेक बाद डिलीवरी बॉय की जॉब कीहाथ में इंजीनियरिंग की डिग्री और कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने का एक्सपीरियंस था, फिर भी एक मौका मिला था, वो भी हाथ से निकल गया। तब उन्होंने डिलीवरी बॉय की जॉब करनी पड़ी।
वे कहते हैं, 'मेरे हाथ से एक फुल-टाइम नौकरी निकल गई, मुझे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा, और मैं हैदराबाद में पार्ट-टाइम काम ढूंढ़ने लगा। ऐसे कई दिन आए जब मैं मौकों की तलाश में एक शहर से दूसरे शहर भटकता रहा, कई रातें फाइनेंशियल स्टेबिलिटी की चिंता में गुजरीं, और कई ऐसे पल भी आए जब मेरे पास भविष्य को लेकर मां के सवालों का कोई जवाब नहीं था।'
डिलीवरी की जॉब के साथ इंजीनियरिंग स्किल्स बेहतर किएविपरीत हालातों में भी विवेक नहीं हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी में बताया कि सबसे बड़ी रुकावट डेटा स्ट्रक्चर एंड एल्गोरिदम (DSA) को पहचाना। रोज सुबह प्रैक्टिस की, DSA के साथ लॉ-लेवल डिजाइन (LLD) सीखकर अपनी इंजीनियरिंग स्किल्स को बेहतर बनाया।
वे कहते हैं, 'मुझे समझ आया कि आस्था का मतलब सिर्फ बिना कुछ किए किसी चमत्कार का इंतजार करना नहीं है। मौकों के लिए तैयारी की, भले ही महीनों और सालों तक कोई नतीजा न निकला हो। इस बीच, मैंने जो मेरे पास है, उसी में खुश रहना और उसका आनंद लेना सीखा।'
अब अमेजन में मिली लाखों की सैलरी वाली जॉबविवेक ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं कभी-कभी मुस्कुराते हुए ईश्वर से पूछता था- गॉड, छह महीने बीत गए। और कितना इंतजार करना होगा? 12 महीने बीत गए। क्या आप अभी भी मुझ पर नजर रखे हुए हैं?'
वे कहते हैं, 'अंदर ही अंदर, मैं जानता था कि समय मेरे हाथ में नहीं है। मैं बस अपना काम कर सकता था, सीखते रहना था, और बाकी सब ईश्वर पर छोड़ देना था। और आखिरकार, एक ऐसा मौका आया जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने SDE I के तौर पर अमेजन में जॉइन कर लिया है!'
विवेक थुमू को अमेजन, हैदराबाद में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (SDE I/L4) का पद मिला है। हालांकि, विवेक ने अपने सैलरी पैकेज के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि आमतौर पर अमेजन में SDE-I/L4 यानी एंट्री टू मिड लेवल सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट पद पर सालाना सैलरी पैकेज 26 लाख रुपये से 33 लाख रुपये (CTC) तक मिल जाता है। विवेक कहते हैं, 'हर मुश्किल दौर में, ईश्वर पर मेरे भरोसे ने मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत दी।'
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.