'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी शादी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। 39 साल की हिना खान ने शादी के एक साल बाद बताया कि उन्होंने अपने लंबे समय के पार्टनर रॉकी जायसवाल से शादी करने का फैसला अचानक लिया था। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की शादी की पूरी प्रक्रिया 15 मिनट से भी कम समय में पूरी हो गई थी। हिना ने बताया कि कैंसर के इलाज और जिंदगी की अनिश्चितता के बीच उन्होंने रॉकी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।




हिना खान और रॉकी जायसवाल एक दशक से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे के साख हैं। दोनों ने 2025 में शादी की थी। अब 'सर्विंग इट अप विद सानिया' शो में सानिया मिर्जा के साथ बातचीत के दौरान हिना खान ने अपनी शादी से जुड़ा दिसचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी तक याद नहीं रही थी।




हिना खान ने बताया, कैसे अचानक लिया शादी का फैसलासानिया मिर्जा के शो में बातचीत के दौरान की एक तस्वीर देखी और बताया कि यह फैसला बिल्कुल अचानक लिया गया था। उन्होंने कहा, 'यह बस एक अचानक लिया गया फैसला था। हमने इसकी कोई प्लानिंग नहीं की थी। मुझे नहीं लगता कि हम शादी करने के लिए तैयार थे। हम बहुत लंबे समय से साथ हैं, 10 साल से ज्यादा, शायद 13-14 साल हो गए हैं।'




रॉकी से बोलीं- या तो आगे बढ़ जाएं या मुझसे शादी कर लेंहिना ने बताया कि उनकी सेहत को लेकर जो कुछ चल रहा था, उसी दौरान उन्होंने रखी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी सेहत को लेकर जो कुछ भी चल रहा था, मैंने उनसे कहा, या तो आप आगे बढ़ जाएं किसी और से शादी कर लें, जिससे भी आप चाहें, या फिर मुझसे ही शादी कर लें, क्योंकि मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा।' जब सानिया ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने सच में 15 मिनट में शादी कर ली थी, तो हिना ने जवाब दिया, 'असल में, उससे भी कम समय में।' सानिया ने जब पूछा कि क्या यह फैसला उनकी सेहत की स्थिति की वजह से लिया गया था, तो हिना ने कहा कि वह बिल्कुल सही समझी हैं।




जिंदगी की अनिश्चितता के बीच लिया फैसलाहिना ने आगे बताया कि उस समय उनके मन में भविष्य को लेकर कई सवाल थे। उन्हें नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने कहा, 'अगर मैं कहूं तो, यह अनिश्चितता की बात थी, क्योंकि मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा। सच कहूं तो, यह तो हर किसी के साथ है। इसलिए मैंने बस यही सोचा कि चलो, इसे कर ही लेते हैं। और उन्होंने कहा, ठीक है। उन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं थी।'




'शादी हमारे रिश्ते को डिफाइन नहीं करती'बातचीत के दौरान सानिया मिर्जा ने कहा कि इतने लंबे समय से साथ रहने वाले कपल के लिए शादी एक स्वाभाविक कदम हो सकती है। इस पर हिना ने कहा कि शादी उनके रिश्ते को परिभाषित नहीं करती। उन्होंने कहा, 'शादी हो या न हो, इससे कुछ नहीं बदलता। सब कुछ वैसा ही है। एक साल से ज्यादा हो गया है और हमें अपनी पहली शादी की सालगिरह याद भी नहीं रही।'




ननद ने याद दिलाई पहली वेडिंग एनिवर्सरीहिना ने बताया कि उन्हें और रॉकी को अपनी पहली शादी की एनिवर्सरी याद ही नहीं रही थी। रात तक जब दोस्तों और परिवार के लोगों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू किया, तब उन्हें इस खास दिन का एहसास हुआ। हिना ने बताया कि उनकी ननद ने भी उन्हें एनिवर्सरी की याद दिलाई थी। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज रहते हैं और वे उन कपल्स में से नहीं हैं जो खास तौर पर डेट पर जाने की योजना बनाते हैं।




परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी शादीहिना खान और रॉकी जायसवाल ने 4 जून 2025 को मुंबई स्थित अपने घर की छत पर निजी समारोह में शादी की थी। इस दौरान परिवार के करीब 20 सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे। दोनों ने उस समय शादी करने का फैसला लिया था, जब से जूझ रही थीं। मुश्किल दौर में रॉकी ने उनका साथ दिया और दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया।




स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं हिना खानहिना खान ने जून 2024 में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। एक्ट्रेस ने इलाज के दौरान भी हिम्मत बनाए रखी और सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहीं। इस मुश्किल सफर में उनके पार्टनर रॉकी जायसवाल लगातार उनके साथ खड़े रहे। हिना ने कई मौकों पर बताया है कि कैंसर से लड़ाई के दौरान रॉकी ने उनका पूरा साथ दिया और अपनी जरूरतों से पहले उनकी सेहत को प्राथमिकता दी। हालांकि, हिना के है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.