Amazon और Flipkart पर फेस्टिव सेल जारी है और अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने के मूड में नहीं है, तो भी आप सिर्फ 99 रुपये में कई काम के गैजेट्स खरीद सकते हैं। इनमें लाइटनिंग डोंगल, सिलिकन सक्शन ग्रिप, Type C Cable, लैपटॉप कैमरा शटर और फोन स्टैंड जैसे कई प्रोडक्ट्स शामिल है। खास बात है कि कुछ की कीमत 70 रुपये से भी कम है। ऐसे में अगर आप जरूरी टेक गैजेट्स खरीदने का सोच रहे थे, तो यह समय सबसे सही साबित हो सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि ऐपल यूजर्स की तरह अपने फोन को यहां-वहां चिपका कर होल्ड करके रख सकें, तो आप सेल के इस सीजन में 65 रुपये से कम में सिलिकन ग्रिप खरीद सकते हैं। ऐपल के डिवाइसेज को चिपकने के लिए चुंबक वाले मैगसेफ कनेक्टर की जरूरत पड़ती है लेकिन आप सिलिकन ग्रिप को बिना किसी मैगसेफ डिवाइस के सिर्फ अपने फोन की पीछे चिपकाकर उसे किसी भी सपाट सतर पर चिपका पाएंगे। इससे आप बेहद सस्ते में अपने फोन को कहीं भी होल्ड करके फोन इस्तेमाल करने के साथ-साथ उस पर कंटेंट देख सकते हैं और कंटेंट शूट भी कर सकते हैं। अगर आप अपने डेस्क पर फोन को किसी चीज के सहारे टिकाकर खड़ा करते हैं, तो इस फेस्टिव सीजन में आपको Amazon पर फोन स्टैंड भी काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इन्हें आप 70 रुपये से कम में खरीद पाएंगे। इतने पैसों में आपको मेटल के स्टैंड से लेकर फोल्ड होने वाले प्लास्टिक के स्टैंड भी मिल जाएंगे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.