नई दिल्ली: किसी भी कारोबार में बड़ा निवेश कड़ी कमाई की गारंटी नहीं होता। ऐसा ही कुछ हरियाणा के फरीदाबाद में जिम चलाने वाले नितेश यादव के साथ हुआ। उन्होंने जिम शुरू करने में मोटी रकम खर्च की, लेकिन मुनाफा उतना नहीं हो रहा है। नितेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने कारोबार की कमाई और खर्च का हिसाब शेयर किया है।




नितेश यादव ने बताया कि जिम में हर महीने करीब 20 लाख रुपये की कमाई होती है, लेकिन तमाम खर्च और लोन की किस्त चुकाने के बाद उनके पास सिर्फ 2 से 3 लाख रुपये बचते हैं। जबकि उन्होंने जिम शुरू करने में 3 करोड़ रुपये की रकम खर्च की थी। ऐसे में जिम का कारोबार बाहर से जितना चमकदार दिखता है, उसे चलाने का खर्च उतना ही ज्यादा हो सकता है।







कहां खर्च होता है पैसा?


  • इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नितेश यादव ने बताया कि जिम से उनकी औसत मासिक कमाई 2 लाख से 8 लाख रुपये के बीच रहती है।

  • उन्होंने 20 लाख रुपये की मासिक कमाई का उदाहरण देते हुए खर्च का पूरा हिसाब समझाया है।

  • उनके मुताबिक जिम के कर्मचारियों की सैलरी पर हर महीने 6 से 7 लाख रुपये खर्च होते हैं।

  • किराया जीएसटी समेत करीब 4 लाख रुपये है।

  • बिजली का बिल 70 हजार से 1 लाख रुपये तक आता है।

  • इसके अलावा दूसरे छोटे-बड़े खर्चों पर 1 से 3 लाख रुपये तक खर्च हो जाते हैं।

  • इन सभी खर्चों के बाद करीब 5 से 6 लाख रुपये बचते हैं। लेकिन यह पूरी रकम जिम मालिक का मुनाफा नहीं होती।

जिम खोलने में लगाए 3 करोड़ रुपयेनितेश ने बताया कि उनका जिम करीब 3 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुआ है। इसमें जिम के उपकरण, इंटीरियर, तीन महीने का एडवांस किराया, तीन महीने का मेंटेनेंस और मार्केटिंग का खर्च शामिल है।




इस निवेश के लिए लिए गए लोन की ईएमआई करीब 3 लाख रुपये हर महीने चुकानी पड़ती है। ऐसे में 5 से 6 लाख रुपये में से 3 लाख रुपये किस्त में चले जाते हैं। इसके बाद उनके पास करीब 2 से 3 लाख रुपये बचते हैं। घर और निजी खर्च भी इसी रकम से पूरे करने होते हैं।