क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड ए ने इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। इंडिया ए ने पहले खेलते हुए 346 रन बनाए थे। हेगली ओवल के मैदान पर दूसरे दिन स्टंप तक इंडिया ए के पास 128 रनों की बढ़त है लेकिन न्यूजीलैंड ए के हाथ में अभी भी 7 विकेट है। वहीं दो बल्लेबाज पिच पर सेट होकर खेल रहे हैं।




मैथ्यू बॉयल ने न्यूजीलैंड ए शतक ठोक दियान्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रीस मारियु सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओपनर कर्टिस हीफी भी चार रन बना सके। टिम रॉबिंशन के बल्ले से 3 रन निकले। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 13 रन था। इंडिया ए के लिए मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार कमाल की बॉलिंग कर रहे थे। लेकिन इसके बाद मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्राफ्ट की जोड़ी क्रीज पर टिक गई।




23 साल के मैथ्यू बॉयल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना चौथा शतक ठोका। स्टंप के समय वह 148 गेंदों पर 107 रन बनाक खेल रहे थे। वहीं डीन के बल्ले से 180 गेंद पर 80 रन निकले हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 324 गेंदों पर 205 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। इंडिया ए के लिए ने एक विकेट लिया है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मानव सुथार खाली हाथ हैं।




आकाश दीप और ध्रुव जुरेल ने 346 तक पहुंचाया ने 105 रनों की पारी खेली। पहले दिन स्टंप के समय वह 99 रन पर नाबाद थे। वहीं 9वें नंबर पर उतरे आकाश दीप के बल्ले से अर्धशतक निकला। उन्होंने 116 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। इन दोनों पारियों की वजह से 137 रन पर 5 विकेट खोने के बाद भी इंडिया ए का स्कोर 346 रनों तक पहुंचा गया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.