UPTET 2026 Result Revised: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में फेल हुए बहुत से उम्मीदवीरों के लिए एक और उम्मीद जगी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद, यूपीटीईटी 2026 का सरकारी रिजल्ट फिर से जारी किया जाएगा। संशोधित परिणाम की वजह से यूपीटीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए बहुत से उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड पर असर पड़ सकता है।




इलाहाबाद हाईकोर्ट ने में पूछे गए विवादित सवालों पर सुनवाई के बाद फिर से मूल्यांकन कनरे का आदेश दिया है। इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा जारी प्राथमिक स्तर की यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। जो 26 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।




यूपीटीईटी रिजल्ट में बदलाव क्यों?दरअसल, यह पूरा मामला 3 जुलाई 2026 को प्राइमरी लेवल के लिए आयोजित हुई यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की () के आधार पर मास्टर सेट की प्रश्न संख्या 36 और 37 पर आपत्ति जताई गई। दोनों सवालों के दो-दो ऑप्शन सही थे।




जो अभ्यर्थी जनरल/ओबीसी के पासिंग मार्क (82 अंक) से मात्र एक या 1/2 अंक से फेल हो गए थे, उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विनोद दिवाकर ने तीन अन्य अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए दोनों प्रश्नों को पूरी तरह से इवैल्युएशन प्रोसेस से बाहर करने का आदेश दे दिया गया है।




कोर्ट ने माना कि ऑब्जेक्टिव परीक्षा में अगर चयन संस्था खुद दो उत्तरों को सही मान लेती है, तो उस सवाल की अपनी विश्वसनीयता खत्म हो जाती है। वह योग्य और अयोग्य उम्मीदवार में अंतर नहीं कर पाता। ऐसे में समानता का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों प्रश्नों को हटाना ही सबसे तार्किक रास्ता है। इन दोनों सवालों को हटाकर पूरा रिजल्ट 148 प्रश्नों के आधार पर दोबारा तैयार किया जाएगा।




फिर से बनेगा यूपीटेट का स्कोकार्डनिर्धारित प्रतिशत के अनुसार ही के पासिंग मार्क्स निर्धारित किए जाएं। आयोग को सभी समान प्रभावित अभ्यर्थियों के मार्क्स को फिर से कैलकुलेट करके नया रिवाइज्ड रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी करने को कहा गया है।




फेल हुए उम्मीदवारों को हो सकता है फायदाइस फैसले से उन उम्मीदवारों को भी फायदा होने की उम्मीद है, जो कुछ अंकों के अंतर से फेल हो गए थे। हालांकि. इस फैसले का फायदा सिर्फ उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जिन्होंने मास्टर सेट की प्रश्न संख्या 36 और 37 में उन दो मान्य ऑप्शनंस में से किसी एक को भी OMR शीट में भरा था। वहीं. अन्य ऑप्शन चुनने वाले या सवाल छोड़ने वाले उम्मीदवारों को इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.